Taking the COVID-19 vaccine (getting the COVID-19 vaccine) COVID-19 वैक्सीन लेना (COVID-19 के टीके लगवाना)

COVID-19 टीके 5 और उससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए निःशुल्क हैं। वे 6 महीने के उन बच्चों के लिए भी उपलब्ध हैं, जिन्हें COVID-19 हो जाने की हालत में गंभीर बीमारी का खतरा अधिक है। पता लगाएँ कि उन्हें (टीकों को) कब लगवाना है, कितने टीके लगवाने हैं और उन्हें कैसे प्राप्त करना है।

COVID-19 के टीके आपका किससे बचाव करते हैं

COVID-19 एक सांस संबंधी बीमारी है जो आपके फेफड़ों, वायुमार्ग और अन्य अंगों को प्रभावित करती है।

जिन बच्चों और युवाओं को COVID-19 हैं उनमें आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होंगे या केवल हल्के सर्दी के समान सांस से संबंधित लक्षण होंगे। लेकिन, कुछ लोग बहुत बीमार हो सकते हैं और उन्हें अस्पताल जाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

प्रतिरक्षित लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की संभावना कम होती है। COVID-19 के लक्षण, टैस्ट, उपचार और बहुत कुछ के बारे में अधिक जानें।

COVID-19

अगर आपको COVID-19 हो चुका है

भले ही आपको या आपके बच्चों को COVID-19 हो चुका हो, फिर भी आपको सलाह के अनुसार अपने सभी COVID-19 के टीके लगवाने चाहिए। इससे आपको गंभीर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। यह लंबे समय तक COVID रहने के खतरे को भी कम कर सकता है।

आपको कोई भी COVID-19 टीका लगवाने से पहले, सकारात्मक टैस्ट के बाद 6 महीने इंतजार करना चाहिए।

यदि आपको गंभीर बीमारी का खतरा अधिक है तो हो सकता है कि आप 6 महीने से पहले ही एक और टीका लगवा सकें। अपनी अगली खुराक कब लेनी है इसके बारे में अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।

COVID-19 के कितने टीके लगवाने हैं और कब

न्यूज़ीलैंड में COVID-19 के टीके निःशुल्क हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके वीसा या नागरिकता की स्थिति क्या है। आप निजी तौर पर टीके नहीं खरीद सकते।

आपको कितनी खुराकों की जरूरत है यह आपकी उम्र और अन्य नैदानिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

आप पता लगा सकते हैं कि आपको आखिरी COVID-19 टीका कब लगा था।

My Covid Record (माई कोविड रिकॉर्ड) (external link)

  • उम्र 6 महीने से 4 साल तक

6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों को केवल तभी पीडियाट्रिक (बाल चिकित्सा) Pfizer  वैक्सीन मिल सकती है, अगर उन्हें COVID-19 से गंभीर बीमारी का ज्यादा खतरा हो। ऐसा तब होता है जब उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता गंभीर रूप से कमज़ोर होती है या उनमें जटिल या कई स्वास्थ्य स्थितियाँ होती हैं।

हैल्थ कंडीशंस (स्वास्थ्य स्थितियों) में शामिल हैं:

  • पुरानी फेफड़ों की बीमारी
  • हृदय की गंभीर स्थितियाँ जैसे कि कॉन्जेस्टिव हृदय विफलता, या जन्मजात हृदय रोग
  • डायबीटीज़ (मधुमेह)
  • गुर्दे की पुरानी बीमारी
  • पुरानी न्यूरोलॉजिकल या न्यूरोमस्कुलर रोग जैसे कि सेरिब्रल पॉल्सी (मस्तिष्क पक्षाघात)
  • डाउन सिंड्रोम
  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली या कीमोथेरेपी जैसे प्रतिरक्षादमनकारी उपचार करवा रहे हैं
  • गंभीर हेमेटोलॉजिकल (रक्त के) विकार
  • पिछले 24 महीनों में एक ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण)।

पात्रता मानदंड के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी आपको Starship वेबसाइट पर मिल सकती है:

बच्चों में COVID-19 के रिस्क फैक्टर्स (जोखिम कारक) — Starship (external link)

उन्हें चाइल्ड (बाल) Pfizer  COVID-19 वैक्सीन की 3 खुराकों की जरूरत है।

  • पहली और दूसरी खुराक 3 सप्ताह के अंतराल पर दी जाती हैं।
  • दूसरी खुराक के कम से कम 8 सप्ताह बाद तीसरी खुराक दी जाती है।

जिन बच्चों को पहली खुराक 5 वर्ष से कम उम्र में दी गई है, उन्हें फिर भी 3 खुराकों की आवश्यकता होगी - भले ही वे पहली या दूसरी खुराक के बाद 5 वर्ष के हो जाएं।

6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चे, जिनमें ये स्वास्थ्य स्थितियाँ नहीं हैं, उनमें COVID-19 संक्रमण से गंभीर बीमारी होने की संभावना बहुत कम होती है और इसलिए वे टीका लगवाने के लिए पात्र नहीं हैं।

उनका सामान्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपका इस बारे में मार्गदर्शन कर सकता है कि वे इस टीके के लिए पात्र हैं या नहीं।

  • उम्र 5 से 11

5 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों को कम से कम 8 सप्ताह के अंतराल पर Pfizer  वैक्सीन की 2 खुराक देकर COVID-19 से बचाया जा सकता है। यदि जरूरी हो तो इसे कम से कम 3 सप्ताह के अंतराल तक कम किया जा सकता है - उदाहरण के लिए, यदि वे महत्वपूर्ण इम्यूनोसप्रेशन उपचार शुरू कर रहे हैं। आपको उनके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ इस इस बारे में चर्चा करने की जरूरत होगी।

कुछ गंभीर रूप से कमजोर प्रतिरक्षा वाले बच्चे तीसरी बच्चों की खुराक के लिए पात्र हो सकते हैं।

बच्चे बूस्टर के लिए पात्र नहीं हैं। मौजूदा 2 खुराकों का कोर्स उन्हें COVID-19 से होने वाली गंभीर बीमारी से अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है।

 

  • उम्र 12 से 15

12 से 15 वर्ष की आयु के युवा कम से कम 8 सप्ताह के अंतराल पर Pfizer   वैक्सीन की 2 खुराक, या कम से कम 3 सप्ताह के अंतर पर Novavax वैक्सीन के लिए पात्र हैं।

16 वर्ष से कम उम्र के स्वस्थ बच्चे बूस्टर के लिए पात्र नहीं हैं।

गंभीर बीमारी के ज्यादा जोखिम वाले 12 से 15 वर्ष की आयु के युवा, प्रिस्क्रिप्शन (नुस्खे) पर बूस्टर खुराक प्राप्त कर सकते हैं। अपने डॉक्टर, नर्स या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से इस बारे में बात करें कि क्या इसकी सलाह दी जाती है और डॉक्टर का नुस्खा कैसे प्राप्त किया जाए।

  • उम्र 16 से 29 साल

16 से 29 वर्ष की आयु के लोग निम्न के लिए पात्र हैं:

कम से कम 8 सप्ताह के अंतराल पर Pfizer वैक्सीन की 2 खुराक, या कम से कम 3 सप्ताह के अंतराल पर Novavax वैक्सीन
1 बूस्टर आपके आखिरी बार COVID-19 का टीका लगवाने के 6 महीने बाद - यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी आखिरी COVID-19 की बीमारी के बाद बूस्टर लेने के लिए 6 महीने तक प्रतीक्षा करें।
जिन लोगों को COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा है, उन्हें अतिरिक्त बूस्टर खुराक भी मिल सकती है। इनमें शामिल हैं:

  • गंभीर रूप से इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड (प्रतिरक्षा में अक्षम) लोग
  • गर्भवती महिलाएं
  • ऐसे लोग जिनकी चिकित्सा स्थिति ऐसी है कि उनमें COVID-19 से गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है
  • जो लोग महत्वपूर्ण या जटिल स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों या कई कॉमोरेडिटीज (एक से अधिक रोगों) समेत विकलांगता के साथ रहते हैं

  • 30 साल और उससे अधिक उम्र

30 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्क निम्न प्राप्त कर सकते हैं:

  • कम से कम 8 सप्ताह के अंतराल पर Pfizer वैक्सीन की 2 खुराक, या कम से कम 3 सप्ताह के अंतराल पर Novavax वैक्सीन
  • साथ ही बूस्टर, आपके आखिरी बार COVID-19 का टीका लगवाने के कम से कम 6 महीने बाद - यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी आखिरी COVID-19 की बीमारी के बाद बूस्टर लेने के लिए 6 महीने तक प्रतीक्षा करें।

भले ही आपने पहले से कितने भी बूस्टर लगवा लिए हों, तो भी आप अब एक और बूस्टर लगवा सकते हैं।

कौन सी वैक्सीन का प्रयोग किया जाता है

न्यूज़ीलैंड में प्राथमिक खुराक के लिए हम जिस मुख्य COVID-19 वैक्सीन का उपयोग करते हैं, वह Pfizer-BioNTech द्वारा बनाई गई है।

Pfizer

Pfizer टीकों का उपयोग निम्न के लिए किया जाता है:

  • 12 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति के लिए
  • प्राथमिक कोर्स, 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए
  • बूस्टर
  • गर्भवती महिलाएं


Novavax

Novavax वैक्सीन एक अन्य वैक्सीन विकल्प है जो केवल निम्न के लिए उपलब्ध है:

  • प्राथमिक कोर्स, 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए
  • 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर

आपकी Novavax वैक्सीन की प्राथमिक खुराकों के बीच मानक अंतर 3 सप्ताह या उससे अधिक होता है।

गर्भावस्था के दौरान इसे लेने की सलाह देने के लिए Novavax पर पर्याप्त डेटा नहीं है।

गर्भावस्था और टीकाकरण

टीकों को समझें

न्यूज़ीलैंड में उपयोग के लिए स्वीकृत टीकों के बारे में और जानकारी लें कि वे आपकी सुरक्षा के लिए कैसे काम करते हैं।

न्यूज़ीलैंड में COVID-19 के टीके

विशिष्ट समूहों के लिए COVID-19 टीके

नीचे सूचीबद्ध सभी समूहों के लिए COVID-19 टीकों की सलाह दी जाती है। आपकी स्थिति के अनुसार COVID-19 टीकाकरण और वे आपके लिए कैसे काम करते हैं, इसके बारे में जानकारी लें।

  • यदि आपकी कोई बुनियादी बीमारी है

यदि आपको कुछ बुनियादी बीमारियां हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप COVID-19 का टीका लगवाएं।

यदि आपको निम्न है तो हम आपको टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं:

  • गंभीर सांस का रोग, जिसमें पुरानी फेफड़ों की बीमारी और गंभीर अस्थमा (दमा) शामिल हैं
  • दिल की गंभीर स्थिति
  • इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड स्थितियां
  • hypertension (उच्च रक्तचाप)
  • डायबीटीज़ (मधुमेह)
  • गुर्दे की पुरानी बीमारी
  • लिवर (यकृत) रोग
  • स्ट्रोक (लकवा)
  • कैंसर
  • गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि सिज़ोफ्रेनिया, या अत्यधिक अवसाद।


यदि आपको कोई अलग बुनियादी बीमारी है और आप निश्चित नहीं हैं कि क्या COVID-19 वैक्सीन का सुझाव आपकी परिस्थिति के लिए किया गया है या नही, या यदि आप किसी बारे में चिंतित हैं, तो अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।

यदि आपको कैंसर है

यदि आपको कैंसर है, तो आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा ज्यादा है

यदि आप वर्तमान में कैंसर का इलाज करा रहे हैं, तो आप COVID-19 का टीका लगवा सकते हैं। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह कैंसर के उपचार के साथ इंटरेक्ट (प्रतिकूल प्रभाव डालना) करता है। हो सकता है कि आपके उपचार के आधार पर, आप सर्वोत्तम प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए उपचार के विभिन्न चरणों के बीच अपने टीके का समय निर्धारित कर सकें। आप अपने टीकाकरण के समय के बारे में अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से चर्चा कर सकते हैं।

आपके द्वारा अनुभव किए जाने वाले कोई भी दुष्प्रभाव सामान्य आबादी के समान होंगे। इसका कोई सबूत नहीं है कि अगर आपको कैंसर है तो वे बदतर होंगे।

यदि आपको कैंसर है और आपका इलाज पूरा हो चुका है, तो जब संभव हो आपको टीका लगवाना चाहिए। यदि आपको कोई चिंता है, तो आप अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात कर सकते हैं।

यदि आपको HIV (एचआईवी) है

यदि आपको HIV है, तो आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा ज्यादा है

Pfizer वैक्सीन की क्लिनिकल ट्रॉयल्स में HIV वाले लोगों को शामिल किया गया था। इस बात का कोई सबूत नहीं हैं कि यदि आपको HIV है, तो COVID-19 वैक्सीन का कोई संभावित दुष्प्रभाव ज़्यादा होगा।

HIV से पीड़ित लोगों और अन्य टीकों के प्रति उनकी प्रतिक्रिया के बारे में हम जो जानते हैं उसके आधार पर:

  • COVID-19 टीकों समेत कुछ टीकों के प्रति आपकी प्रतिक्रिया कमजोर हो सकती है
  • यदि आपके शरीर में दबा हुआ वायरल लोड है तो आपको COVID-19 वैक्सीन से कुछ सुरक्षा मिलने की संभावना है


यदि आपके [रोग का] निदान हाल ही में हुआ है और आप HIV का इलाज शुरू कर रहे हैं, तो अपने टीकाकरण के समय के बारे में अपने विशेषज्ञ से बात करें।

HIV के लिए आप PrEP समेत जो भी दवा ले रहे हैं, उससे COVID-19 के टीके के प्रभावी होनें में कोई बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। टीके का आपकी HIV दवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

  • यदि आप इम्युनोकम्प्रोमाइज्ड (प्रतिरक्षा में अक्षम) हैं

यदि आप इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड हैं, तो आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा ज्यादा है।

आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करने वाली दवा या थेरेपी प्राप्त करते समय COVID-19 के टीके लगवा सकते हैं। सभी टीकों की तरह, आपकी प्रतिक्रिया उतनी मजबूत नहीं होगी जितनी कि पूरी तरह से कार्यशील प्रतिरक्षा प्रणाली वाले किसी व्यक्ति की होगी। लेकिन अगर आपको COVID-19 हो जाता है तो टीका लगवाने से आप ज्यादा अस्वस्थ होने से बच सकते हैं।

टीका लगवाने का सबसे अच्छा समय किसी भी नियोजित इम्यूनोसप्रेशन (प्रतिरक्षा दमन) से पहले होता है, लेकिन किसी भी उपचार में देरी न करें। COVID-19 का टीका लगवाने के बारे में अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता या विशेषज्ञ से बात करें।

तीसरी प्राथमिक खुराक

5 वर्ष और उससे अधिक आयु के कुछ लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता गंभीर रूप से कमजोर है, वे COVID-19 वैक्सीन की तीसरी प्राथमिक खुराक पाने के लिए पात्र हैं।

इसे दूसरी खुराक के 8 सप्ताह बाद दिया जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान या नियोजित इम्युनोसप्रेसिव (प्रतिरक्षादमनकारी) उपचारों के आधार पर, इसे 4 सप्ताह बाद भी दिया जा सकता है।

तीसरी प्राथमिक खुराक पाने के लिए पात्रता मानदंड जटिल है। यह केवल उन लोगों पर लागू होता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता गंभीर रूप से कमज़ोर होती है।

आपके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपको बता सकते हैं कि आप इस तीसरी प्राथमिक खुराक के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि आपको लगता है कि आप योग्य हो सकते हैं, तो उनसे बात करें।

  • यदि आप गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं, या गर्भावस्था की योजना बना रही हैं

आप गर्भावस्था के किसी भी चरण में Pfizer का टीका लगवा सकती हैं, जिसमें स्तनपान या गर्भवती होने की कोशिश के चरण भी शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं में Novavax के उपयोग पर पर्याप्त डेटा नहीं है, इसलिए Pfizer एक पसंदीदा टीका है।

COVID-19 के खिलाफ टीका लगवाने का मतलब है कि आपके गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना कम होती है। यह आपके गर्भवती होने के दौरान और जन्म के बाद आपके बच्चे को COVID-19 से बचाने में भी मदद करता है।

आपकी पहली 2 COVID-19 खुराकों के साथ-साथ, 16 वर्ष से अधिक उम्र की गर्भवती महिलाएं बूस्टर लगवा सकती हैं। जो गर्भवती महिलाएं इसकी पात्र हैं वे गर्भावस्था के किसी भी चरण में या स्तनपान के दौरान बूस्टर ले सकती हैं।

  • यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य विकलांग है

आप अपने COVID-19 टीके लगवाने के बारे में Healthline विकलांगता टीम के प्रशिक्षित सलाहकार से बात कर सकते हैं। टीम उन लोगों से बनी है जिन्हें स्वयं विकलांगता का अनुभव है, या जिन्होंने विकलांग समुदाय के साथ काम किया है।

विकलांगता टीम सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।

फोन करें: 0800 28 29 26 और विकल्प 2 को चुनें
फ्री टैक्स्ट: 8988
ईमेल करें: accessiblecovidvaccinations@whakarongorau.nz


अपना टीका लगवाना

जब आप टीकाकरण स्थल पर पहुंचेंगे, तो आपको साइन इन करना होगा। यदि आपको NZSL (न्यूज़ीलैंड सांकेतिक भाषा) दुभाषिया या सुलभ प्रारूप में जानकारी की आवश्यकता है, तो कृपया इसकी मांग करें।

जब आपका टीकाकरण कराने का समय आएगा, तो कर्मचारी आपसे पूछेंगे कि क्या आपको टीका देना ठीक है। यदि आप हाँ कहते हैं तो इसे सहमति कहा जाता है। यदि आप सहमति नहीं दे सकते हैं, तो कोई व्यक्ति जिसे आपके लिए निर्णय लेने की अनुमति है, वह आपके लिए सहमति दे सकता है।

टीका लगाने वाला आपसे यह प्रश्न भी पूछ सकता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और आप कौन सी दवा लेते हैं।

यदि आप डरे हुए या चिंतित महसूस करते हैं तो यह सामान्य है। यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो टीका लगाने वाले से पूछें।

अपना टीका लगवाने के बाद आपको 15 मिनट तक इंतजार करना होगा। यदि आपके लिए यह मुश्किल है, तो आप कहीं और प्रतीक्षा करने के बारे में पूछ सकते हैं।

अपना टीका लगवाने से पहले

इससे पहले कि आप टीका लगवाएं, आपको कुछ चीजों की योजना बनाने या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता या अपने टीका लगाने वाले के साथ चर्चा करने की आवश्यकता हो सकती है।

सभी को संकुचित करें

  • Mpox और COVID-19 के टीकों में अंतराल

Mpox और COVID-19 के टीकों के बीच कम से कम 4 सप्ताह का अंतर रख कर लगवाना चाहिए।

अन्य सभी टीके किसी भी अन्य COVID-19 टीके की तरह पहले, बाद में या उसी समय दिए जा सकते हैं।

  • यदि आपने अपनी पहली खुराक दूसरे देश में ली थी

यदि आपकी पहली खुराक Pfizer टीका था

आप अपना दूसरा टीका न्यूज़ीलैंड में लगवा सकते हैं। यह जरूरी है कि इसे आप अपनी पहली खुराक के कम से कम 3 सप्ताह बाद लगवाएं।

यदि आपकी पहली खुराक AstraZeneca टीका था

AstraZeneca टीका अब न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध नहीं है। आप अपनी दूसरी खुराक के लिए Novavax या Pfizer का टीका लगवा सकते हैं।

यदि आपकी पहली खुराक [इनसे] एक अलग टीका था

ऐसी अवस्था में, हम आपको न्यूज़ीलैंड में Pfizer वैक्सीन की एक खुराक लेने की सलाह देते हैं।

बुकिंग करते समय, आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपने पहले ही 1 खुराक ले ली है, वह कौन सा टीका था, और उसे लगवाने की तारीख क्या थी। Book My Vaccine गणना करेगा कि आप Pfizer वैक्सीन की खुराक कब ले सकते हैं।

ये टीके विनिमेय (आपस में बदलने के लिए) नहीं हैं, लेकिन आपको Pfizer वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी टीके COVID-19 वायरस के एक ही हिस्से के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को लक्षित करते हैं।

यदि आपने Johnson & Johnson (Janssen) वैक्सीन की एक खुराक ली है, तो आपको दूसरी खुराक की जरूरत नहीं है।

बूस्टर

Pfizer वैक्सीन न्यूज़ीलैंड में बूस्टर के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य टीका है, भले ही आपने अपनी पिछली खुराक के लिए एक अलग टीका लगवाया था। Novavax बूस्टर केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ही उपलब्ध है।

  • यदि आपको किसी भी टीके से एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई थी

यदि आपको अतीत में किसी टीके या इंजेक्शन से गंभीर या तत्काल एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई थी, तो अपने टीका लगाने वाले से इस बारे में बात करें।

दुष्प्रभाव एवं प्रतिक्रियाएं

  • यदि आपका एनाफिलेक्सिस का इतिहास है


यदि निम्न में से किसी की भी वजह से आपका एनाफिलेक्सिस (अत्यधिक प्रतिक्रिया) का इतिहास है तो आपको अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करनी चाहिए कि कौन सा टीका आपके लिए उपयुक्त है:

  • Pfizer या Novavax वैक्सीन के किसी भी घटक के प्रति
  • Pfizer या Novavax वैक्सीन की पिछली खुराक के प्रति।

  • यदि आपको अपनी अप्वॉइंटमेंट के दौरान सहायता की जरूरत है

आप जब अपना टीका बुक करते हैं, तो आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको अपनी अप्वॉइंटमेंट के दौरान सहायता की आवश्यकता है।

सहायता में शामिल हैं:

  • न्यूज़ीलैंड साईन लैंग्वेज़ (सांकेतिक भाषा) का एक दुभाषिया
  • निर्णय लेने में सहायता
  • चलने-फिरने में मदद
  • लंबा अप्वॉइंटमेंट समय
  • शांत या कम-संवेदी वातावरण
  • चलने-फिरने के लिए ज्यादा जगह।

यदि आप ऑनलाइन बुक करते हैं, तो हमें यह सुनिश्चित करने के लिए आपसे संपर्क करने की आवश्यकता हो सकती है कि हम आपके चुने हुए टीकाकरण स्थल पर आपकी आवश्यकताओं को पूरा कर पायेंगे।

  • यदि आप टीके के बाद CT (सीटी) स्कैन, मैमोग्राम, अल्ट्रासाउंड या MRI (एमआरआई) करवा रहे हैं

रेडियोग्राफर या विशेषज्ञ को सूचित करें कि आपको हाल ही में [COVID-19 का] टीका लगाया गया है।

टीका कभी-कभी आपके बगल या गर्दन में स्थित लिम्फ नोड्स को कुछ दिनों के लिए सुजा सकता है। इसे मैमोग्राम, अल्ट्रासाउंड, सीटी या एमआरआई स्कैन पर कुछ हफ्तों तक देखा जा सकता है।

आपको इन अप्वॉइंटमेंट में देरी नहीं करनी चाहिए। यदि आपको कोई चिंता है तो अपने विशेषज्ञ या रेडियोग्राफर से बात करें।

  • अपने या अपने बच्चों के लिए सहमति देना

आपके टीके से पहले, आपसे पूछा जाएगा:

  • आपका नाम, जन्मतिथि और भौतिक पता ताकि हम इसे न्यूज़ीलैंड टीकाकरण रजिस्टर में सत्यापित कर सकें - आपको पहचान दिखाने की आवश्यकता नहीं है
  • टीका लगवाने के लिए अपनी मौखिक सहमति देना - यह किसी भी टीकाकरण के लिए मानक अभ्यास है।


बच्चों के टीकों के लिए सहमति

एक जिम्मेदार वयस्क को बच्चे के साथ उनकी अप्वॉइंटमेंट पर जाना होगा। इसमें माता-पिता, परिवार का वयस्क सदस्य, विश्वसनीय पारिवारिक मित्र, कानूनी पॉवर ऑफ अटर्नी या देखभालकर्ता हो सकता है।

यदि बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम है तो उसके कानूनी अभिभावक को उनके लिए सहमति देनी होगी।

यदि अप्वॉइंटमेंट के समय बच्चे के साथ जाने वाला वयस्क बच्चे का कानूनी अभिभावक नहीं है तो:

  • टीका लगाने वाले को कानूनी अभिभावक से फोन पर मौखिक रूप से पुष्टि करनी होगी कि वे बच्चे को टीका लगाने के लिए सहमत हैं
  • जिम्मेदार वयस्क अभिभावक द्वारा भरी गई COVID-19 टीकाकरण सहमति फॉर्म की एक हस्ताक्षरित प्रति साथ ला सकता है।


COVID-19 टीकारण सहमति फॉर्म [PDF, 244 KB]

यह एक मानक सहमति प्रक्रिया है।

12 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवा

जबकि 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवाओं को अपनी सहमति देने का अधिकार प्राप्त है, हम सलाह देते हैं कि वे अपने माता-पिता, परिवार या किसी विश्वसनीय सहायक व्यक्ति के साथ टीकाकरण के बारे में बात करें।

टीकाकरण से पहले एक स्वास्थ्य पेशेवर उनके साथ वैक्सीन के बारे में बात करेंगे। वे हाँ या ना कह सकते हैं, या अपने देखभालकर्ता से उनके लिए सहमति देने के लिए कह सकते हैं। 

यदि आप विकलांग या अक्षम हैं

जब आपका टीकाकरण कराने का समय आएगा, तो कर्मचारी आपसे पूछेंगे कि क्या आपको टीका देना ठीक है। यदि आप हाँ कहते हैं तो इसे सहमति कहा जाता है। यदि आप सहमति नहीं दे सकते हैं, तो कोई व्यक्ति जिसे आपके लिए निर्णय लेने की अनुमति है, वह आपके लिए सहमति दे सकता है।

दुष्प्रभाव एवं प्रतिक्रियाएं

अधिकांश दवाओं की तरह, टीके भी कभी-कभी प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकते हैं। ये [प्रतिक्रियाएं] आम तौर पर हल्की होती हैं, और ये हर किसी को नहीं होंगी।

हल्की प्रतिक्रियाएं सामान्य हैं और दर्शाती हैं कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली टीके के प्रति प्रतिक्रिया कर रही है।

टीके के सामान्य दुष्प्रभावों या प्रतिक्रियाओं के बारे में जानें और यदि आपको कोई [दुष्प्रभाव] हो तो क्या करें।

वैक्सीन (टीके) के दुष्प्रभाव, प्रतिक्रियाएं और सुरक्षा

अपना टीका बुक करें

ऑनलाइन या फोन पर

व्यक्ति या समूहों के लिए टीकाकरण ऑनलाइन या फोन पर बुक किया जा सकता है। आप अपनी बुकिंग को ऑनलाइन बदल या रद्द भी कर सकते हैं।

टीके की बुकिंग, या अपनी जरूरतों के लिए विशिष्ट सहायता कैसे प्राप्त करें, इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

टीकाकरण अप्वॉयमेंट बुक करना

अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के पास या फार्मेसी में जाएँ

यह संभव है कि आपका स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, hauora या फ़ार्मेसी भी COVID-19 के टीके लगा रहे हों। यह जानने के लिए, उन्हें सीधे फोन करें या Healthpoint की वेबसाइट पर जाएं।

COVID-19 टीकाकरण — Healthpoint (external link)

यदि आप Novavax का टीका बुक करना चाहते हैं

अपने नजदीक एक ऐसा स्थान ढूंढने के लिए टीकाकरण स्थल के नक्शे को देखें जो नोवावैक्स लगाते हों।

'Novavax ages 12+ only' के अंतर्गत 'Vaccine type' फिल्टर का चयन करें।

टीकाकरण स्थल का नक्शा (external link)

सुलभ टीकाकरण केंद्र

कुछ टीकाकरण केंद्र पूरी तरह से सुलभ हैं। आपका परिवार, फानाऊ (परिवार) और सहायक कर्मचारी भी आपके साथ अपना टीका लगवा सकते हैं। Healthpoint पर एक सुलभ टीकाकरण स्थल खोजें।

COVID-19 टीकाकरण — Healthpoint (external link)

आप उस विकलांगता टीम से बात कर सकते हैं जिसे विकलांगता का सीधा अनुभव है। वे आपकी निम्न में सहायता कर सकते हैं:

  • विभिन्न केंद्रों में पहुंचने की व्यवस्था और गतिशीलता सहायता प्राप्त करने में
  • अपना टीका सुरक्षित रूप से लगवाने में
  • घर पर टीकाकरण करवाने में
  • टीके का आप पर या आपकी दवाओं पर पड़ सकने वाले किसी प्रभाव के बारे में।

विकलांगता टीम सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।

घर पर टीकाकरण करवाएं

जिस किसी को भी सुरक्षित रूप से अपने घर से बाहर जाने में कठिनाई होती है, तो उन्हें घर पर ही टीका लगाया जा सकता है।

अपने डॉक्टर से बात करें या COVID Vaccination Healthline (कोविड वैक्सीनेशन हैल्थलाइन) को 0800 28 29 26  पर फोन करें और बात करें कि आपकी जरूरतों के लिए कौन से विकल्प सबसे सही रहेंगे।

Last updated: