COVID-19 vaccines in Aotearoa आओटियारोआ में COVID-19 की वैक्सीन (टीके)

न्यूज़ीलैंड में उपयोग के लिए स्वीकृत COVID-19 के टीके Pfizer और Novavax के बारे में जानें। जानें कि इन्हें कौन लगवा सकते हैं और ये कैसे काम करते हैं।

COVID-19 के टीके कैसे आपकी सुरक्षा करते हैं

न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध COVID-19 के टीके Pfizer और Novavax हैं। वे आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को एंटीबॉडी बनाने और वायरस से लड़ने के लिए उत्तेजित करते हैं।

टीके आपको निम्न से बचाने में मदद करते हैं:

  • संक्रमित होने से
  • COVID-19 के लक्षण होने से
  • गंभीर बीमारी से।

इसका मतलब है कि आपको बिना किसी लक्षण के भी COVID-19 हो सकता है या कम, हल्के लक्षण होंगे और आप तेजी से ठीक हो जाएंगे।

अपने टीकाकरण और बूस्टर (टीके) के साथ अप टू डेट (सामयिक) रहने के बाद भी आप COVID-19 से संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन यह आपके गंभीर रूप से बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को काफी कम कर देता है।

वैक्सीन (टीका) सुरक्षा

COVID-19 के टीके अब तक बनाए गए टीकों में से सबसे अच्छी तरह से अध्ययन किए गए टीके हैं।

उन्हें जल्दी से उपलब्ध कराने की जरूरत थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सुरक्षा से समझौता किया गया था। न्यूज़ीलैंड में हम जिस फाइजर वैक्सीन का उपयोग कर रहे हैं, वह किसी भी अन्य दवा की तरह ही ऊंचे सुरक्षा मानकों पर आधारित है।

Pfizer वैक्सीन

न्यूज़ीलैंड में प्राथमिक खुराक के लिए हम जिस COVID-19 के टीके का उपयोग करते हैं — अधिकतर लोगों के लिए खुराक 1 और 2 को — Pfizer-BioNTech द्वारा बनाया गया है।

इसे इसके ब्रांड के नाम Comirnaty (कॉमिरनेटी) से भी जाना जाता है। यह एक
mRNA-आधारित (मैसेंजर राइबोन्यूक्लेइक एसिड) टीका है।

उपयोग किए गए टीके को उस समय समुदाय में प्रसारित होने वाले COVID-19 के प्रकार के अनुसार अपडेट किया जाता है।

यदि आपको इस टीके या इसके अवयवों से गंभीर एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई थी तो आपको फाइजर का टीका नहीं लगवाना चाहिए। अपने विकल्पों के बारे में अपने टीका लगाने वाले या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।

Pfizer paediatric (फाइजर पीडियाट्रिक)

Pfizer पीडियाट्रिक (बालक) एक वैक्सीन है जिसमें mRNA (एमआरएनए) वैक्सीन की कम खुराक होती है। यह:

  • प्राथमिक टीकाकरण कोर्स के रूप में 5 वर्ष से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए है
  • 6 महीने से 4 साल की उम्र के शिशु जिन्हें COVID-19 से गंभीर बीमारी का खतरा ज्यादा है।

Pfizer वैक्सीन कैसे काम करती है

Pfizer वैक्सीन (Comirnaty) एक mRNA वैक्सीन है जिसमें SARS-CoV-2 (COVID-19( वायरस के एक महत्वपूर्ण भाग के लिए जेनेटिक (आनुवंशिक) कोड होता है जिसे 'स्पाइक प्रोटीन' कहा जाता है। स्पाइक प्रोटीन वायरस की सतह पर छोटे-छोटे उभार होते हैं।

1.   एक बार जब आपको टीका लग जाता है, तो आपका शरीर जेनेटिक कोड को पढ़ता है और स्पाइक प्रोटीन की प्रतियां बनाता है।

2.   आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली इन स्पाइक प्रोटीन का पता लगाती है और सीखती है कि COVID-19 को कैसे पहचाने और उससे कैसे लड़े। यह जानती है कि इसे आपके शरीर में फैलने से बचाने के लिए वायरस पर हमला करना होगा।

फिर जेनेटिक कोड नष्ट हो जाता है और हमारे शरीर द्वारा बहुत जल्दी और आसानी से निकाल दिया जाता है।

फाइजर वैक्सीन से आपको COVID-19 नहीं हो सकता

Pfizer वैक्सीन आपको COVID-19 नहीं दे सकती। mRNA टीकों में ऐसा कोई भी वायरस नहीं होता है जो COVID-19 का कारण बने, या कोई अन्य जीवित, मृत या निष्क्रिय वायरस नहीं होता है। इस टीके में कोई पशु पदार्थ नहीं हैं।

Pfizer के टीके आपके DNA (डीएनए) को प्रभावित नहीं करते हैं

Pfizer वैक्सीन आपके DNA (डीएनए) को प्रभावित नहीं करती है। यह न तो आपके डीएनए या जीन्स को प्रभावित करती है न ही उनके साथ इंटरेक्ट (आदान-प्रदान) करती है। mRNA के टीके कभी भी कोशिका के केंद्रक में प्रवेश नहीं करते हैं, जहां हमारा DNA रहता है।

Novavax के टीके

Novavax (Nuvaxovid) COVID-19 एक प्रोटीन-आधारित टीका है। यह निम्न के लिए एक भिन्न COVID-19 वैक्सीन विकल्प हैः

  • प्राथमिक खुराक के रूप में 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति के लिए, 3 सप्ताह के अंतराल पर
  • 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर के रूप में।

यदि आपकी पहली प्राथमिक खुराक Novavax नहीं थी और आप चाहते हैं कि आपकी दूसरी प्राथमिक खुराक Novavax हो तो आपको डॉक्टर के नुस्खे की आवश्यकता होगी। आप टीकाकरण करने वाले Novavax क्लिनिक से या अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ अपनी अप्वॉइमेंट से पहले निःशुल्क नुस्खा प्राप्त कर सकते हैं।

Novavax बूस्टर

यदि आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो आप अपना प्राथमिक कोर्स पूरा करने के बाद 2 Novavax बूस्टर तक प्राप्त कर सकते हैं।

  • आपका पहला Novavax बूस्टर आपके प्राथमिक कोर्स को समाप्त करने के 6 महीने बाद उपलब्ध होगा।
  • आपका दूसरा Novavax बूस्टर आपके पहले बूस्टर के 6 महीने बाद उपलब्ध होगा।

यदि आपको COVID-19 हो जाता है, तो यह सलाह दी जाती है कि आप बूस्टर लेने से पहले 6 महीने तक प्रतीक्षा करें।

पहली या दूसरी Novavax बूस्टर खुराक के लिए नुस्खे की जरूरत नहीं है।

Novavax और गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान इसे लेने की सलाह देने के लिए Novavax पर वर्तमान में पर्याप्त डेटा नहीं है।

फाइजर COVID-19 वैक्सीन उन लोगों (महिलाओं) के लिए पसंदीदा विकल्प है जो गर्भवती हैं, गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं या स्तनपान करा रही हैं।

गर्भावस्था और टीकाकरण

Novavax COVID-19 वैक्सीन कैसे काम करती है

Novavax (जिसे Novaxovid के नाम से भी जाना जाता है) एक प्रोटीन-आधारित टीका है। प्राथमिक कोर्स के लिए इसकी 2 खुराकें होती हैं, खुराकों के बीच 3 सप्ताह के अंतराल की सलाह दी जाती है। इसे डेल्टॉइड (कंधे की मांसपेशियाँ) या ऊपरी बांह की मांसपेशी में इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है।

Novavax वैक्सीन एक सहायक टीका है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को पुनः संयोजक स्पाइक प्रोटीन प्रदान करता है। शरीर एंटीबॉडी बनाकर प्रतिक्रिया करता है जो COVID-19 के संक्रमण से बचाता है।

Novavax वैक्सीन से आपको COVID-19 नहीं हो सकता

नोवावैक्स में ऐसा कोई भी वायरस नहीं होता जो COVID-19 का कारण बने, या कोई अन्य जीवित, मृत या निष्क्रिय वायरस नहीं होता है। वैक्सीन में ऐसे कोई तत्व नहीं हैं जो आपको COVID-19 दे सकें।

Novavax के टीके आपके DNA (डीएनए) को प्रभावित नहीं करते हैं

यह न तो आपके DNA या जीन्स को प्रभावित करता है और न ही उनके साथ इंटरेक्ट (आदान-प्रदान) करता है।  गैर-संक्रमण प्रोटीन कभी भी कोशिका के केंद्रक जहां हमारा डीएनए रखा जाता है, में प्रवेश नहीं करते हैं और उन्हें DNA में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

न्यूज़ीलैंड में उपयोग के लिए टीकों को मंजूरी कैसे दी जाती है

Medsafe न्यूज़ीलैंड का औषधि सुरक्षा प्राधिकरण है। यह टीकों सहित सभी नई दवाओं के अनुप्रयोगों की जांच करता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों और स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

यह न्यूज़ीलैंड में उपयोग के लिए किसी दवा को मंजूरी देने की सिफ़ारिश तभी करेगा जब वह इन मानकों पर खरी उतरेगी।

वैक्सीन का मूल्यांकन करते समय Medsafe 3 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है:

  • सुरक्षा
  • प्रभावकारिता
  • गुणवत्ता।

इसके मूल्यांकन में निम्नलिखित को देखना शामिल है:

  • विनिर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण जानकारी
  • प्री-क्लिनिकल डेटा (नैदानिक ट्रायल से पहले का डेटा)
  • क्लिनिकल (नैदानिक) परीक्षणों के परिणाम।

यदि टीकों में नए जीव होते हैं

यदि न्यूज़ीलैंड में आने वाले किसी भी COVID-19 टीके में कोई नया जीव होता है, तो पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण (EPA) शामिल होगा।

नए जीव — Environmental Protection Agency (पर्यावरण संरक्षण एजेंसी) (external link)

वैक्सीन के दुष्प्रभाव

सभी दवाओं की तरह, जब आप COVID-19 टीकाकरण करवाते हैं तो आपको कुछ हल्के दुष्प्रभावों का अनुभव हो सकता है। यह सामान्य बात है, और एक सूचक है कि आपका शरीर वायरस से लड़ना सीख रहा है।

COVID-19 वैक्सीन के दुष्प्रभाव और प्रतिक्रियाएँ

Last updated: