About COVID-19 COVID-19 के बारे में

COVID-19 एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है जो आपके फेफड़ों, वायुमार्ग और अन्य अंगों को प्रभावित करती है। इसके अलग-अलग प्रकार के स्ट्रेन (उपभेद) हैं जो लोगों के बीच फैलते हैं और उन्हें अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। COVID-19 से पीड़ित कुछ लोग ज्यादा बीमार हो सकते हैं, और कुछ लोग तो गंभीर रूप से भी बीमार हो सकते हैं। लक्षण, प्रसार, उपचार और रोकथाम के बारे में पता लगाएं।

COVID-19 के लक्षण

अधिकतर लोगों के लिए, COVID-19 के लक्षण हल्के होंगे और उनकी देखभाल घर पर ही की जा सकती है। लक्षण सर्दी और फ्लू के समान हो सकते हैं। कुछ लोगों में कोई लक्षण नहीं होते। आपके COVID-19 से संक्रमित होने के 2 से 5 दिन बाद लक्षण दिखाई देने लगते हैं, लेकिन इसमें 14 दिन तक का समय लग सकता है।

COVID-19 के लक्षणों में निम्नलिखित में से 1 या अधिक शामिल हो सकते हैंः

  • नई या बिगड़ती हुई खांसी
  • छींक आना और नाक बहना
  • बुखार
  • अस्थायी रूप से सूंघने की शक्ति खो देना, या स्वाद में बदलाव महसूस करना
  • गले में तकलीफ़
  • सांस की तकलीफ (यह संभावित निमोनिया का संकेत है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है)
  • थकावट या क्लांत (अत्यधिक थका हुआ) महसूस करना;

कम सामान्य लक्षणों में निम्न शामिल हैं:

  • बहती हुई मल (दस्त)
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द या शरीर में दर्द
  • जी मितलाना और उल्टी आना
  • आम तौर पर बेचैनी, बीमारी या परेशानी की भावना
  • छाती, पेट और जोड़ों में दर्द
  • उलझन या चिड़चिड़ापन।

ये कम सामान्य लक्षण ज्यादातर 1 या अधिक सामान्य लक्षणों के साथ होते हैं।

लक्षणों पर नज़र रखना जरूरी है, चाहे वे आपके अपने हों, या whānau (परिवार) के किसी सदस्य या मित्र के हों। 

COVID-19 के बिगड़ते लक्षण

बिगड़ते लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:

  • सांस लेने में नई या बदतर परेशानी
  • गंभीर निर्जलीकरण (पानी की कमी) जैसे कि बहुत खुश्क मुँह, कम पेशाब आना, हल्कापन महसूस करना या चक्कर आना
  • भयंकर सिरदर्द।

यदि लक्षण बदतर हो जाते हैं या आपको उनसे राहत के बारे में सलाह की जरूरत हो, तो निम्न को फोन करें:

  • डॉक्टर
  • सामान्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता
  • Healthline को 0800 358 5453 नंबर पर

बुजुर्ग लोगों, जातीय अल्पसंख्यकों, और बुनियादी मेडिकल (चिकित्सीय) हालातों वाले लोगों को COVID-19 से बहुत ज्यादा बीमार होने का खतरा अधिक होता है।

गंभीर COVID-19 लक्षण

यदि आपमें या जिस व्यक्ति की आप देखभाल कर रहे हैं उसमें गंभीर लक्षण हों तो तुरंत 111 पर फोन करें।

गंभीर लक्षणों में निम्न शामिल हैं:

  • सांस लेने में कठिनाई होना
  • बेहोशी महसूस करना, बेहोश हो जाना, या जागने में बहुत कठिनाई महसूस करना
  • मुँह के आसपास नीलापन होना, या ज्यादा पीला और ठंडा होना
  • सीने में तेज़ दर्द होना।

COVID-19 से गंभीर बीमारी के जोखिम वाले लोग

आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा है यदिः

  • आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है
  • आपको ज्यादा जोखिम वाली मेडिकल कंडीशन (चिकित्सा स्थिति) है
  • आप ज्यादा उम्र के हैं
  • 1 महीने से कम उम्र का शिशु है
  • 2 वर्ष से कम उम्र का बच्चा है जिसका जन्म समय से पहले (37 सप्ताह से कम) हुआ था
  • एक ऐसा बच्चा जो कई पुरानी स्थितियों से ग्रस्त है।

सभी को संकुचित करें

  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग

कुछ स्थितियाँ और उपचार व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी
  • बोन मैरो (अस्थि मज्जा) या अंग प्रत्यारोपण
  • कुछ तरह के रक्त कैंसर
  • HIV (एचआईवी) संक्रमण समेत प्रतिरक्षा संबंधी कमियां
  • कुछ प्रतिरक्षा को कमजोर करने वाली दवाएं, जैसे कि corticosteroids (कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स) की भारी खुराक और रोग-संशोधक एंटी-रूमेटिक दवाएं जो गठिया और आंत्र सूजन रोग जैसी सूजन संबंधी बीमारियों का इलाज करती हैं
  • लंबे समय तक हेमोडायलिसिस या पेरिटोनियल डायलिसिस।

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए जानकारी यहाँ उपलब्ध है:

COVID-19 और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग — Healthify (external link)

  • कुछ अधिक जोखिम वाली चिकित्सा स्थितियों वाले लोग

अधिक जोखिम वाली मेडिकल कंडीशन्स (चिकित्सा स्थितियों) में निम्न शामिल हैंः

  • पुरानी फेफड़े या वायुमार्ग की बीमारी
  • हृदय की गंभीर स्थितियां जैसे कि कॉन्जेस्टिव हृदय विफलता, कोरोनरी धमनी रोग, वातरोगग्रस्त हृदय रोग और जन्मजात हृदय रोग
  • खराब ढंग से नियंत्रित उच्च रक्तचाप
  • पुरानी न्यूरोलॉजिकल या न्यूरोमस्कुलर रोग
  • डायबीटीज़ (मधुमेह)
  • गुर्दे की पुरानी बीमारी
  • गंभीर जिगर की बीमारी जैसे कि cirrhosis (सिरोसिस)
  • गंभीर रक्त (हेमेटोलॉजिकल) विकार
  • गंभीर मानसिक बीमारी जैसे कि सिज़ोफ्रेनिया, मुख्य अवसाद विकार, बायपोलर या सिज़ोफेक्टिव  विकार
  • सक्रिय कैंसर
  • अस्वस्थ (बहुत ज्यादा) मोटापा — बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 35 से अधिक
  • सिकल सेल रोग (लाल खून का रोग)
  • डाउन सिंड्रोम।

  • अन्य लोग जिन्हें खतरा है

COVID-19 से गंभीर बीमारी के उच्च जोखिम वाले अन्य लोगों में शामिल हैं:

  • 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग जिन्हें बुनियादी मेडिकल कंडीन्श (चिकित्सा स्थितियां) हैं
  • जो लोग वृद्ध देखभाल सुविधा में रहते हैं
  • जो महिलाएं गर्भवती हैं या जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है
  • विकलांग लोग, जिन्हें बुनियादी चिकित्सीय स्थितियां हैं, जिनकी सार्वजनिक स्वास्थ्य जानकारी तक कम पहुँच है, या जिनकी आवास स्थिति उनके संक्रमण की संभावना को बढ़ा देती है
  • मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों और व्यसनों से ग्रस्त लोग
  • माओरी और पैसीफिक लोग, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, और जिनमें अन्य चिकित्सीय स्थितियाँ साथ में मौजूद हैं तथा उन्हे स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँचने में कठिनाइयाँ हैं
  • जो लोग धूम्रपान करते हैं।

  • जो बच्चे ज्यादा खतरे में हैं

कुछ बच्चों को COVID-19 से गंभीर बीमारी का खतरा अधिक है।

इनमें शामिल हैं:

  • 1 महीने से कम उम्र के शिशु
  • 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका जन्म समय से पहले (37 सप्ताह से कम) हुआ था
  • कई पुरानी स्थितियों (बीमारियों) वाले बच्चे

  • स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त करें

यदि आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी का खतरा ज्यादा है, तो अपनी चिकित्सा स्थिति और इसकी सबसे अच्छी तरह से देखभाल करने के तरीके के बारे में अपने डॉक्टर, hauora (हाउओरा) प्रदाता, या कम्युनिटी फार्मासिस्ट से बात करें।

यदि आपको COVID-19 के कारण बहुत ज्यादा अस्वस्थ होने का खतरा है, तो आप COVID-19 होने से पहले डॉक्टर से प्रिस्क्रिप्शन (नुस्खा) प्राप्त कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यदि आप अस्वस्थ हो जाते हैं तो फार्मासिस्ट के पास उपयोग के लिए नुस्खा तैयार होगा।

यदि आपको पहले COVID-19 हो चुका है

यदि आपको पहले COVID-19 हो चुका है और फिर से लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको क्या करना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पिछला संक्रमण हुए कितना समय हो गया है।

उस दिन से गणना करें जब आपका टैस्ट सकारात्मक आया था या आपको पहली बार लक्षण हुए थे।

पिछले संक्रमण के बाद से 28 दिन या उससे कम

यदि आपको गंभीर बीमारी का खतरा कम है, तो आपको दूसरा टैस्ट करने की जरूरत नहीं है। लक्षण समाप्त होने के 24 घंटे बाद तक घर पर रहें और स्वस्थ हो जाएं।

यदि आपको कोई बुनियादी सेहत की समस्या है या आपको COVID-19 जैसे लक्षण हैं जो बदतर हो रहे हैं, तो किसी हैल्थकेयर प्रोवाइडर (स्वास्थ्य सेवा प्रदाता) से सलाह लेनी चाहिए या Healthline को मुफ्त 0800 358 5453 नंबर पर फोन करें।

पिछले संक्रमण के बाद से 29 दिन या उससे अधिक

यह सलाह दी जाती है कि आप RAT (रैपिड ऐंटिजन टेस्ट) करें और यदि टैस्ट सकारात्मक आता है तो 5 दिनों के लिए अलगाव में रहें, और COVID-19 से संक्रमित लोगों के लिए दी गई सलाह का पालन करें।

अगर आपको COVID-19 है

COVID-19 की जटिलताएं

कुछ लोग जिन्हें COVID-19 हो चुका है, उन्हें कुछ हफ्तों या महीनों से अधिक समय तक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसे आमतौर पर लॉन्ग COVID (लंबे समय तक रहने वाला COVID) कहा जाता है।

लंबे समय तक रहने वाले COVID के लक्षणों और उनसे देखभाल के तरीकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

Long COVID (लम्बे समय तक या लंबा कोविड) (external link)

COVID-19 कैसे फैलता है

COVID-19 एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति सांस लेता है, बोलता है, खांसता है, छींकता है या गाता है, तो उनसे वायरस युक्त कण फैल सकते हैं। इसकी ज्यादा संभावना है कि COVID-19 सतहों की तुलना में हवा के माध्यम से फैलेगा, लेकिन दोनों ही संभव हैं।

तीन मुख्य तरीके हैं जिनसे आपको COVID-19 हो सकता है।

  • COVID-19 कणों वाली हवा में सांस लेने से।
  • COVID-19 के कण आपके मुंह, नाक या आंखों पर गिरने से, उदाहरण के लिए, खांसने या छींकने से।
  • किसी के सीधे संपर्क में आने के माध्यम से या दूषित सतहों को छूने से जब आपके हाथों पर वायरस हो तो उनसे अपने मुंह, नाक या आँखों को छूने से।

जब COVID-19 के फैलने की अधिक संभावना हो

कोई भी व्यक्ति तब सबसे ज़्यादा संक्रामक होता और उसके COVID-19 फैलाने की संभावना उन दिनों के आस-पास सबसे अधिक होती है जब लक्षण उभरने लगते हैं। इसका मतलब यह है कि कुछ व्यक्ति लक्षण विकसित होने से पहले ही संक्रामक हो सकते हैं।

आपको COVID-19 होने का जोखिम तब बढ़ जाता है जब आप:

  • किसी COVID-19 वाले व्यक्ति के नजदीक हों
  • बहुत देर तक उस व्यक्ति के पास रहें
  • कम हवादार भीतरी जगह में हों
  • ऐसी बंद जगहों में हों जहां हवा का प्रवाह अच्छा नहीं है
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हों जहां आस-पास बहुत सारे लोग हों
  • निकट-संपर्क वाली परिस्थितियों में हों, जैसे कि नजदीक होकर बातचीत करना, गाना, या चिल्लाना।

आपको COVID-19 होने का जोखिम कम हो जाता है यदि आप बाहर हैं, कम लोगों के साथ हैं और यदि लोग व्यापक रूप से फैले हुए हैं।

पता लगाएं कि क्या आपको COVID-19 है

यदि आपको लगता है कि आपको COVID-19 है, तो आपको टैस्ट करना चाहिए और परिणाम की प्रतीक्षा करते समय अलग रहने के बारें में विचार करें। अब आपको अलगाव में जाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन हम आपको दूसरों में COVID-19 फैलाने से बचने के लिए मास्क पहनने के साथ-साथ 5 दिनों के अलगाव की अतिरिक्त सलाह देते हैं।

अगर आपको COVID-19 है

यदि आप निश्चित नहीं हैं कि क्या करना है, तो निःशुल्क सलाह के लिए Healthline को: 0800 358 5453 पर फोन करें।

COVID-19 के लिए उपचार

अधिकांश लोग जिन्हें COVID-19 होता है उन्हें हल्की से मध्यम रूप से बीमारी का अनुभव होता है, और वे घर पर ही सुरक्षित रूप से ठीक हो सकते हैं।

गंभीर बीमारी होने के ज्यादा जोखिम वाले कुछ लोग COVID-19 एंटीवायरल दवाओं से इलाज के पात्र हैं। ये दवाएं आपके शरीर में वायरस की मात्रा को कम कर देती हैं ताकि आप ज्यादा बीमार न पड़ें और अस्पताल जाने की संभावना कम हो जाए। 

पता लगाएं कि आप एंटीवायरल कहां से प्राप्त कर सकते हैं और इसकी पात्रता के मानदंड क्या हैं।

COVID-19 के इलाज के लिए दवाएँ

COVID-19 की रोकथाम

टीका लगवाएं

टीका लगवाने का मतलब है कि यदि आपको COVID-19 हो जाता है, तो आपको निम्न की संभावना बहुत कम होती है:

  • ज्यादा बीमार हो जाना
  • अस्पताल जाने की जरूरत होना
  • अन्य लोगों को संक्रमित करना।

हालांकि 2-खुराक का कोर्स Omicron से होने वाली गंभीर बीमारी से कुछ सुरक्षा प्रदान करता है, समय के साथ यह सुरक्षा कम हो सकती है। बूस्टर की खुराकें गंभीर बीमारी की संभावना को कम करती हैं और दूसरों में COVID-19 फैलाने के खतरे को कम करती हैं।

आप अपनी वैक्सीन (टीके) या बूस्टर को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

COVID-19 के टीकों और बूस्टर के बारे में और जानें, किसे उनकी आवश्यकता है, उन्हें कब प्राप्त करना है और उन्हें कैसे बुक करना है।

अपनी और दूसरों की सुरक्षा करें

यहाँ कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जिनसे आपको COVID-19 होने या इसे दूसरों में फैलाने की संभावना को कम किया जा सकता है।

  • अपने टीकाकरण और बूस्टर के बारे में अप टू डेट (ताजा) रहें।
  • अगर आप बीमार हैं तो घर पर रहें।
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर [अपने] समय को सीमित करें।
  • फेस मास्क पहनें।
  • जब आप इनडोर (किसी भवन के) अंदर हों तो दूसरों से अपनी दूरी बनाए रखें।
  • वेंटिलेशन (वायु संचार) को सुधारें।
  • अपनी कोहनी में खांसें या छींकें।
  • अपने हाथों को बार-बार गर्म साबुन वाले पानी से धोएं।
  • नियमित रूप से घरेलू क्लीनर या ब्लीच से सतहों को साफ करें।

स्वस्थ आदतें

मास्क से संबंधित सलाहों और आपको इसे कब पहनना चाहिए, इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करें।

COVID-19: फेस मास्क

Last updated: