COVID-19 वायरस और इसके लक्षण / The COVID-19 virus and symptoms
On this page
COVID-19 क्या है
COVID-19 एक नए प्रकार का वायरस है जो आपके फेफड़ों और वायु-मार्ग (सांस लेने के रास्ते) को प्रभावित कर सकता है।
कोरोना वायरस वायरसो का एक बड़ा और विविध परिवार है जिसके कारण सर्दी जुकाम जैसी आम बीमारियों हो सकती हैं।
COVID-19 लक्षण
लक्षणों में शामिल हैं:
- एक नई या बिगड़ती हुई खांसी
- कम से कम 38°C का बुखार
- सांस लेने में कठिनाई
- गले में तकलीफ़
- छींक और नाक बहना
- अस्थाई रूप से सूंघने की शक्ति खत्म होना
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण हैं तो यह जरूरी नहीं है कि आपको COVID-19 हो। ये लक्षण सर्दी और फ्लू जैसी ज्यादातर होने वाली अन्य आम बीमारियों के समान होते हैं।
सांस लेने में कठिनाई संभावित निमोनिया का संकेत है और इसके लिए तत्काल चिकित्सा प्राप्त करने की जरूरत है।
कुछ कम सामान्य लक्षण
हो सकता है कुछ लोगों को कम सामान्य लक्षण हों, जैसे कि, केवल:
- बुखार
- दस्त
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- जी मिचलाना और उल्टी
- गड़बड़ाहट और चिड़चिड़ापन
हमें अभी तक नहीं पता है कि किसी व्यक्ति को संक्रमित होने के बाद लक्षण दिखाई देने में कितना समय लगता है। वर्तमान वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के आकलन से पता चलता है कि इसमें 2 से 10 दिन लगते हैं।
COVID-19 बूंदों से फैलता है
COVID-19 एक से दूसरे व्यक्ति में बूंदों द्वारा फैलता है। लोग वायरस को आंखों, नाक या मुंह के जरिए पकड़ सकते हैं।
जब एक संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बातचीत करता है, तो वे वायरस युक्त बूंदों को फैला सकते हैं। इन बूंदों का आकार लंबे समय तक हवा में रहने के लिए बहुत बड़ा होता है, इसलिए वे जल्दी से आसपास की सतहों पर चिपक जाती हैं।