भोजन, पैसे, रहन-सहन और सुरक्षित तथा स्वस्थ रहने के लिए सहायता / Support with food, money, living and staying safe and well

अगर आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं तो आप अधिकतर सरकारी विभागों को फोन करते वक्त इंटरप्रेटर (दुभाषिए) की मांग कर सकते हैं।

भोजन प्राप्त करना

अगर आप भोजन लाने के लिए अपना घर नहीं छोड़ सकते तो देखिए अगर आप निम्न में से कुछ कर सकते हैं:

  • स्थानीय सुपरमार्केट और उनकी प्राथमिकता सहायता सेवा के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर और इंतजाम करना
  • भोजन लाने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ इंतजाम करना।

भोजन प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता

हो सकता है आपको वर्क एन्ड इनकम के जरिए भी सहायता मिल सके। आपके लिए वर्क एन्ड इनकम का मौजूदा ग्राहक होना जरूरी नहीं है।

भोजन की तत्काल जरूरतें

अगर आपके हालात गंभीर हैं और आपको अगले 24 से 48 घंटों में भोजन की जरूरत है, तो आप किसी स्थानीय फूड बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

न्यूज़ीलैंड भर में फूड बैंकों और अन्य भोजन सहायता सेवाओं का पता लगाएं (external link)

पैसों के लिए सहायता

जरूरी खर्चों के लिए सहायता

अगर आपकी नौकरी छूट गई है या आपके काम के घंटे कम हो गए हैं तो वर्क एन्ड इनकम जरूरी खर्चों के लिए मदद कर सकते हैं जैसे कि:

  • भोजन
  • आवास की लागत, उदाहरण के लिए किराया या मॉर्गेज (बन्धक), बोर्ड (रहने और खाने का खर्चा), आपातकालीन आवास, घर बदलना
  • उपकरणों की मरम्मत या उन्हें बदलना
  • आपातकालीन दंत चिकित्सा
  • आपातकालीन मेडिकल चिकित्सा
  • पानी की टंकी फिर से भरना।

आर्थिक सहायता, पात्रता मानदंड और वर्क एन्ड इनकम वेबसाइट पर कैसे आवेदन किया जाए (external link)

या वर्क एन्ड इनकम से सम्पर्क करें;

बधिर, सुनने में मुश्किल, और बोलने में मुश्किल का सामना करने वाले लोग मुफ्त Deaf Link (बधिर लिंक) का उपयोग कर सकते हैं

अगर आप न्यूज़ीलैंड के स्थायी निवासी नहीं है।

COVID-19 के कारण गंभीर आर्थिक कठिनाई का सामना करने वाले सहायता के पात्र विदेशी नागरिकों के लिए सहायता उपलब्ध है।

अगर आप न्यूज़ीलैंड में अस्थायी वीसा पर हैं जिसमें निम्न शामिल हैं

  • आगन्तुक वीसा
  • छात्र वीसा
  • वर्क (काम करने का) वीसा

आप विदेशी नागरिक सहायता कार्यक्रम के लिए पात्र हो सकते हैं।

https://foreignnationals.services.govt.nz/ (external link) वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त करें।

अगर आप एक मान्यता प्राप्त सामयिक नियोक्ता (RSE-आरएसई) वीसा पर हैं तो आप भी पात्र हैं।

यदि आप एक RSE वीसा पर हैं, तो आपको इस सहायता के लिए आवेदन करने के बारे में अपने नियोक्ता से बात करनी चाहिए । आपके नियोक्ता को चाहिए कि वे  0800 733 276  नम्बर पर रैड क्रॉस को फोन करें (विकल्प 1 चुनें)।

अन्य सहायता

आपको सुरक्षित और ठीक रखने में मदद के लिए कई सेवाएं उपलब्ध हैं।

सुरक्षित रूप से काम करने के बारे में जानकारी के लिए

कर्मचारियों के लिए रोजगार सलाह और सहायता

आवास और किरायेदारी

किरायेदारों के लिए सलाह और सहायता 0800 646 483 नम्बर पर फोन करने से www.hud.govt.nz (external link) या ईमेल info@hud.govt.nz के जरिए उपलब्ध है।

स्तर 3 या 4 COVID-19 यात्रा प्रतिबंधों के कारण विस्थापित और अपने घर लौटने में असमर्थ लोगों के लिए अस्थाई आवास सेवाएं 0508 754 163 https://temporaryaccommodation.mbie.govt.nz (external link)

अगर आपको अगले 7 दिनों के भीतर आवास की तुरंत जरूरत है और रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है, तो वर्क एन्ड इनकम को 0800 559 006 नम्बर पर फोन करें: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

इमीग्रेशन (आप्रवासन)

www.immigration.govt.nz/about-us/covid-19 (external link)

वेबसाइट पर जाएं या इमीग्रेशन कॉन्टेक्ट सैंटर को (सुबह 6बजे से रात के 10बजे तक, सोमवार से शुक्रवार (NZST) केवल लैंडलाइन से 0508 558 855 नम्बर पर, या ऑकलैंड में 09 914 4100 नम्बर पर, वैलिंगटन में 04 910 9915 पर, या विदेश से +64 9 914 4100 नम्बर पर फोन करें

सुरक्षित और ठीक रहना

अगर आपको या किसी दूसरे को नुकसान पहुंचने का तत्काल खतरा है या खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं तो 111 पर फोन करें।

यदि आप तत्काल खतरे में नहीं हैं, लेकिन पारिवारिक हिंसा के बारे में आपको मदद की जरूरत है तो आप निम्न को फोन कर सकते हैं:

  • शक्ति इंटरनेशनल को दिन के 24 घंटे सप्ताह के 7 दिन 0800 742 584  नम्बर पर
  • 2Shine को सप्ताह के 7 दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 0508 744 633 नम्बर पर

अपने इलाके में स्थानीय सामाजिक सहायता सेवाओं के लिए, परिवार सेवा 211 हैल्पलाइन 0800 211 211 पर फोन करें या www.familyservices.govt.nz/directory/ (external link) वेबसाइट पर जाएं

जब आप अपने जीवन में हिंसा का सामना कर रहे हों, तो सलाह, सहायता और सुरक्षित आवास के लिए वूमेन्स रिफ्यूज़ को फोन करें।

एल्डर अब्यूज़ (बुजुर्ग उत्पीड़न) हैल्पलाइन एक मुफ्त सेवा है जिसे बुजुर्ग लोग, अगर वे खुद या उनका कोई परिचित बुजुर्ग उत्पीड़न का सामना कर रहा है तो संपर्क कर सकते हैं।

चिंता, संकट या मानसिक भलाई में सहायता देने में प्रशिक्षित व्यक्ति से सहायता के लिए दिन के चौबीसों घंटे, सप्ताह के सातों दिन (24x7) निःशुल्क बात करने के लिए, 1737 पर फोन या टैक्स्ट करें।

आप डिप्रेशन हैल्पलाइन को 0800 111 757 नम्बर पर और अल्कोहल ड्रग हैल्पलाइन को 0800 787 797 नम्बर पर भी संपर्क कर सकते हैं।