राष्ट्रीय COVID-19 ग्रीष्मकालीन पुनरुत्थान (पुन: फैलाव) योजना / National COVID-19 summer resurgence plan

गर्मियों में किसी भी संभावित पुनरुत्थान का प्रबंधन करने की हमारी योजना।

गर्मियों में न्यूज़ीलैंवासी देश की सैर करते हैं, सामाजिक तौर पर मिलते-जुलते हैं, और बड़े उत्सवों में जाते हैं, जिससे समुदाय में COVID-19 के प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। छुट्टियों के दौरान, यह किसी भी प्रतिक्रिया को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकता है - लेकिन हमारे पास इसके लिए एक योजना है।

हमारी योजना यह बताती है कि खतरे को कैसे कम किया जाए, नए COVID-19 मामलों के लिए कैसे तैयारी की जाए और प्रतिक्रिया दी जाए।

कम करें, तैयार रहें, प्रतिक्रिया दें

हम खतरे को कैसे कम करेंगे, नए COVID-19 मामलों के लिए कैसे तैयारी करेंगे और इसकी प्रतिक्रिया कैसे देंगे।

कम करना — आप क्या कर सकते हैं

COVID-19 के नए मामलों के खतरे को कम करने के लिए आप क्या कर सकते हैं:

  • अपने NZ COVID ट्रेसर ऐप में ब्लूटूथ ट्रेसिंग चालू करें।
  • आप जहां भी जाएं QR (क्यूआर) कोड को स्कैन करें।
  • अपने हाथों को धोएं और सुखाएं।
  • अपनी कोहनी में खांसे और छींके।
  • अगर आप बीमार हैं तो घर पर रहें, और हैल्थलाइन या अपने डॉक्टर से टैस्ट के बारे में बात करने के लिए फोन करें।
  • 'COVID-19 किट' के साथ यात्रा करें - साबुन, हैंड सैनिटाइटर और फेस कवरिंग (चेहरे का नकाब)।

तैयार रहना — हमारी टूलकिट

हम अपनी टूलकिट को कैसे तैयार करेंगे।

  • सीमा प्रवेश के उपाय: प्रबंधित अलगाव और संगरोध, तथा कार्यबल (कर्मचारियों) के टैस्ट।
  • सम्पर्क ट्रेसिंग (पता लगाना): NZ COVID ट्रेसर ऐप/ब्लूटूथ डाटा और पुश नोटिफिकेशन, तथा एक ऑन-कॉल (तुरंत तैयार) कर्मचारी समूह।
  • सामुदायिक टैस्ट: लक्षित संपर्कों का टैस्ट, निगरानी के रूप में टैस्ट, पॉप-अप स्टेशन और एक ऑन-कॉल (तुरंत तैयार) कर्मचारी समूह।
  • फेस कवरिंग (चेहरे का नकाब): जहां आपसी दूरी संभव नहीं है।
  • चेतावनी स्तर में बदलाव: वायरस को सीमित रखने के लिए, एक स्थानीय सीमा निश्चित करना या देशभर में बदलाव।

प्रतिक्रिया देना — हम इसकी प्रतिक्रिया कैसे देंगे

अगर पुनरुत्थान होता है तो हम उसकी प्रतिक्रिया कैसे देंगे।

चरण 1: असैसमेंट (मूल्यांकन)

समुदाय के मामले की पुष्टि की और उसके फैलाव के खतरे का मूल्यांकन किया।

चरण 2: तुरंत प्रतिक्रिया

अगर जरूरत हो तो, स्वास्थ्य मंत्रालय की COVID-19 पुनरुत्थान योजना और राष्ट्रीय पुनरुत्थान प्रतिक्रिया योजना सक्रिय हो जायेंगी। प्रकोप के खतरे की जगह और फैलाव का मूल्नयांकन किया जाता है।

एक केंद्र सरकार का नेतृत्व समूह तय करता है कि आगे कोई कार्रवाई की आवश्यकता है या नहीं, या स्थिति की निगरानी करता है, या प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय करता है।

चरण 3: निरंतर प्रतिक्रिया

अगर प्रतिक्रिया प्रणाली सक्रिय हो जाती है, तो केंद्रीय और स्थानीय सरकार प्रकोप के प्रबंधन के लिए, iwi (माओरी जाति समूह) और समुदाय के नेताओं की एक टोली, स्थानीय सिविल डिफेंस एन्ड एमरजेंसी मैनेजमेंट (नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन) के साथ काम करती है, निम्न समेत:

  • तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया
  • अतिसंवेदनशील लोगों और समुदायों की देखभाल
  • व्यवसायों या व्यापारों की सहायता

पुनरुत्थान परिदृश्य

COVID-19 एक पेचीदा वायरस है - हमने अब तक अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा है, लेकिन इसके प्रसार को रोकने में हम सबकी एक भूमिका है।

हमारा 'टैस्ट, ट्रेस एन्ड आइसोलेट (जांच, खोज और अलगाव) का दृष्टिकोण बहुत से लोगों को टैस्ट करने और जल्दी से उनकी खोज करने तथा उन्हें अलग करने में सक्षम होने पर केंद्रित है। हम यह अनुमान नहीं लगा सकते कि समुदाय में कोई नया मामला कहां या कैसे प्रकट हो सकता है, लेकिन हमने संभावित परिस्थितियों की विस्तृत सूची से निपटने के लिए काफी अच्छी योजना बनाई है।

हालांकि, कोई भी प्रतिक्रिया स्थान या समय जैसी परिस्थितियों पर निर्भर करेगी, यहां गर्मियों के मौसम में 3 सिनेरीओ (परिदृश्यों) के बारे में विचार करना उपयोगी हो सकता है।

परिदृश्य 1: सीमावर्ती मामला दर्ज

नियमित परीक्षण के हिस्से के रूप में एक बॉर्डर वर्कर (सीमा कार्यकर्ता) की जांच का परिणाम सकारात्मक आता है।

रैपिड कॉन्टैक्ट (तत्काल संपर्क) ट्रेसिंग से पता चलता है कि काम के दौरान उस व्यक्ति का मेलजोल सीमित था और काम से बाहर कुछ लोगों के साथ संपर्क था।

यह एक मानक 'टैस्ट, ट्रेस और अलगाव' का केस है।

न्यूज़ीलैंड के चेतावनी स्तर 1 में बने रहने की संभावना हो सकती है। गर्मी की छुट्टियों में बाधा की संभावना नहीं है।

आपको क्या करना चाहिए

इस वेबसाइट और हमारे फेसबुक पेज पर अपडेट के लिए नज़र रखें।

COVID-19 के खिलाफ एकजुट हों फेसबुक पेज (external link)

परिदृश्य 2: राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की संभावना

छुट्टी के समय एक कैंपसाइट पर एक व्यक्ति का टैस्ट सकारात्मक आता है।

प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वह व्यक्ति एक सीमा कार्यकर्ता से संबंधित है। इस बात की प्रबल संभावना है कि संपर्क ट्रेसिंग के जरिए किसी और व्यक्ति की पहचान हो सकती है जिसे उन्होंने संक्रमित किया हो।

स्थानीय या क्षेत्रीय टैस्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

लक्षित प्रतिबंध और/या चेतावनी स्तर में परिवर्तन संभव हैं। कैंपवासियों को ऑफिशियल (आधिकारिक) सलाह का पालन करने के लिए कहा जाएगा।

आपको क्या करना चाहिए

आधिकारिक सलाह का पालन करें, मीडिया घोषणाओं पर ध्यान रखें और इस वेबसाइट पर नजर रखें।

परिदृश्य 3: राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की संभावना

एक व्यक्ति का एक अलग इलाके में, एक बड़े संगीत समारोह से घर की यात्रा करने के बाद टैस्ट का परिणाम सकारात्मक आता है।

जांच में सीमा का कोई लिंक नहीं मिला है। हो सकता है कि इस त्यौहार में बड़ी संख्या में लोग सम्पर्क में आए हों और अब इस इलाके से बाहर यात्रा कर चुके हैं। पूरे देश में फैलाव का खतरा बहुत ज्यादा है।

इस त्यौहार की प्रकृति या मनाने का तरीका निकट संपर्कों की पहचान करने में मुश्किल पैदा कर देगा। टैस्ट की क्षमता को राष्ट्रव्यापी स्तर पर बढ़ा दिया जाएगा।

देशभर के चेतावनी स्तर में बदलाव संभव है। कार्यक्रमों को रद्द किया जा सकता है, और न्यूज़ीलैंडवासियों को आधिकारिक सलाह की प्रतीक्षा के दौरान वे अपने बुलबुले में जहां भी हैं वहीं रहने के लिए कहा जा सकता है।

आपको क्या करना चाहिए

आधिकारिक सलाह का पालन करें, मीडिया घोषणाओं पर ध्यान रखें और इस वेबसाइट पर नजर रखें।

पुनरुत्थान योजना को डाउनलोड करें

बिना रुकावट के ग्रीष्मकाल: COVID-19 का प्रबंधन करने की हमारी योजना  (external link)