स्तर 2 में जीवन / Living at Level 2
On this page
- घर के बाहर दूसरों से 2 मीटर की दूरी रखें, और कार्यस्थलों में 1 मीटर की दूरी रखें।
- सार्वजनिक परिवहनों में, उड़ानों पर या जब आपसी दूरी बनाए रखना मुश्किल हो जैसे कि सुपरमार्केट या दुकानों में, तो फेस कवरिंग पहनें।
- अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और सुखाएं।
- अगर आपको सर्दी-जुकाम या फ्लू के लक्षण हैं तो आप घर पर ही रहें, और अपने डॉक्टर या हैल्थलाईन को फोन करें तथा टैस्ट करवाएं।
- यात्रा न करें, स्कूल या काम पर न जाएं।
- आप कहां जाते हैं और किससे मिलते हैं, इसे ट्रैक करें (इस पर नजर रखें)। NZ COVID ट्रेसर ऐप, एक COVID-19 पुस्तिका या लिखित नोट्स का उपयोग करें।
चर्च सेवाओं, खेल और सामाजिक कार्यक्रमों जैसे समारोहों में इकट्ठा होने वाले लोगों के लिए संख्या 100 तक सीमित है।
tangihanga (माओरी अंतिम संस्कार) और अंत्येष्टि में 100 लोग तक शामिल हो सकते हैं परंतु शर्तों के अधीन।
अंतिम संस्कार और tangihanga (माओरी अंतिम संस्कार) के लिए अपेक्षाएं और सलाह
सुरक्षित रूप से व्यापार करना
सार्वजनिक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने वाली व्यावसायिक जगहें कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए खुल सकती हैं।
सार्वजनिक स्वास्थ्य जरूरतों में निम्न शामिल हैं:
- एक NZ COVID ट्रेसर ऐप QR कोड पोस्टर प्रदर्शित करना और वैकल्पिक संपर्क ट्रेसिंग प्रणाली का होना; और
- हाथ धोने और नियमित रूप से सतहों की सफाई जैसे स्वच्छता उपायों को बनाए रखना, और
- आपसी दूरी बनाए रखने के दिशा निर्देशों का पालन करना।
ग्राहकों के परिसरों में उपलब्ध कराई गई सेवाएं - जैसे कि उनके घर और निकट संपर्क सेवाएं जो सार्वजनिक स्वास्थ्य मापदंडों को पूरा करती हैं, वे खुली रह सकती हैं।
अगर कोई काम की जगह इन जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती, तो वे खुल नहीं सकती।
सभी व्यवसायों को प्रोत्साहित किया जाता है कि अगर संभव हो सके तो काम करने के वैकल्पिक तरीकों का उपयोग करें और कर्मचारियों के साथ जोखिमों को पहचानने और उन्हें प्रबंधित करने के तरीकों के बारे में बात करें।
व्यवसायों को अन्य सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा दायित्व भी पूरे करने होंगे, कर्मचारियों को सुरक्षित और अच्छी तरह से रखना होगा और न्यूनतम रोजगार मानकों को पूरा करना होगा।
स्तर 2 में शिक्षा
प्रारंभिक अध्ययन केंद्र, प्री-स्कूल, स्कूल और टर्शरी एजूकेशन (तृतीयक शिक्षा) सुविधाएं सभी आयु वर्गों के लिए खुली हैं।
बच्चों का स्कूल में होना सुरक्षित है।
बच्चों या युवाओं को घर में ही रहना चाहिए अगर वे:
- अस्वस्थ या बीमार हैं
- उन्हें COVID-19 के लक्षण हैं
- स्वयं को सैल्फ-आइसोलेट (आत्म-अलगाव) कर रहे हैं
- COVID-19 टैस्ट के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
चेतावनी स्तर 2 में यात्रा और गतिविधि
अगर आप बीमार हैं तो घर पर ही रहें।
अगर आप ठीक (स्वस्थ) हैं तो यात्रा कर सकते हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप ऐसा सुरक्षित तरीके से करते हैं।
सार्वजनिक परिवहन में या जब दूरी बनाए रखना मुश्किल हो, तो मास्क पहनें। अपने आने-जाने (गतिविधियों) पर नज़र रखें।
चेतावनी स्तर 2 में व्यायाम और मनोरंजन
चेतावनी स्तर 2 में, आप सामान्य खेल और मनोरंजन की गतिविधियाँ कर सकते हैं, यदि आप सुरक्षित रह कर ऐसा कर सकते हैं तो। अगर आप बीमार हैं तो घर पर ही रहें।
सार्वजनिक रूप से व्यायाम करते समय, यदि संभव हो तो, उन लोगों से 2 मीटर की दूरी रखें जिन्हें आप नहीं जानते।
आप निम्न तरह की गतिविधियाँ कर सकते हैं:
- सार्वजनिक संरक्षण भूमि पर घूमना, साइकिल चलाना और शिकार करना
- सार्वजनिक स्विमिंग पूल में तैरना, लेकिन इनके लिए कुछ प्रतिबंध लागू होंगे
- जिम में जाना, लेकिन इसके लिए कुछ प्रतिबंध लागू होंगे
- नौका विहार और मोटर चालित वाटरस्पोर्ट्स (पानी के खेल)।
सामुदायिक खेलों को 100 के समूह में रखा जाना चाहिए।
स्पोर्ट्स गेम (खेल) के लिए सेवाएं प्रदान करने वाले रेफरी, अधिकारी और अन्य कार्यकर्ता 100 लोगों की सीमा में शामिल नहीं हैं।
इलीट (विशिष्ट), प्रोफेशनल (पेशेवर) और सेमी-प्रोफेशनल (आधे-पेशेवर) खिलाड़ियों पर इकट्ठा होने की सीमाएं लागू नहीं होती। इसका कारण यह है कि खिलाड़ियों को कार्यस्थल में कर्मचारियों के रूप में माना जाता है। दर्शकों को एक समारोह के रूप में माना जाता है और उनकी संख्या 100 के समूहों तक ही सीमित है।
एक खेल के मैदान में कई निश्चित स्थान बनाए जा सकते हैं, अगर:
- वहाँ लोगों को 100 तक के समूह में रखा जाए
- जब बाहर हों तो समूह लगातार 2 मीटर की दूरी बना कर या बैरियर्स (अवरोध) के ज़रिए अलग रह सकते हों।
समूहों को आपस में मिलने-जुलने या एक ही समय पर सामान्य सुविधाओं का प्रयोग करने से रोका जाना चाहिए।
संपर्क ट्रेसिंग की जानकारी को इकट्ठा करने के लिए आयोजक और परिसर के नियंत्रण वाले व्यक्ति जिम्मेदार हैं।
स्पोर्ट न्यूज़ीलैंड से दिशानिर्देश (external link)
सामाजिक समारोह
सामाजिक समारोह के लिए जरूरी है कि किसी भी एक समय में निश्चित जगह पर 100 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए।
इसमें निम्न शामिल है:
- आपके घर पर आने वाले मेहमान
- पारिवारिक कार्यक्रम
- शादियां
- धार्मिक सेवाएं
- सामुदायिक क्लब और खेल गतिविधियां
- जन्मदिन की पार्टी या स्टैग डू (शादी से पहले की पार्टी) जैसे निजी समारोह।
अंतिम संस्कार और tangihanga (माओरी अंतिम संस्कार) के लिए अपेक्षाएं और सलाह
किसी सामाजिक समारोह को सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारी100 व्यक्तियों की सीमा में शामिल नहीं हैं।
सतहों को साफ रखें, अपने हाथों को धोएं और जहां संभव हो सुरक्षित दूरियाँ बनाए रखें। अगर आप अनजान लोगों से दूरी नहीं बना सकते, तो हम आपको फेस मॉस्क पहनने (चेहरा ढंकने) की सलाह देते हैं।
कानूनी रूप से सभा का आयोजन करने वाले व्यक्ति को चाहिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि उपस्थित सभी लोगों की जानकारी रखी जाए ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क ट्रेसिंग की जा सके। अगर समारोह में हर व्यक्ति एक दूसरे को जानता है, तो ऐसा करने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी ऐसा करना एक अच्छा विचार है।
अगर आपने किसी जगह को केवल समारोह के लिए किराये पर लिया है तो समारोहों पर लगने वाले नियम लागू होंगे।
Last updated: