स्तर 1 में जीवन / Living at Level 1
On this page
COVID-19 अभी भी मौजूद है
न्यूज़ीलैंड में हर किसी को निम्न करने की जरूरत है:
- वायरस को मारने के लिए अपने हाथों को नियमित रूप से धोने और सुखाने की जरूरत है। कम से कम 20 सेकंड के लिए साबुन और पानी का प्रयोग करें। अच्छी तरह से सुखा लें।
- ढक कर खांसे या छीकें, उदाहरणतः अपनी कोहनी में खांस कर या छींक कर।
- अगर आपको सर्दी-जुकाम या फ्लू के लक्षण हैं तो आप घर पर ही रहें, और अपने डॉक्टर या हैल्थलाईन को फोन कर के जाँच (टैस्ट) कराने के बारे में सलाह लें। यात्रा न करें, स्कूल या काम पर न जाएं।
- आप कहाँ जाते हैं और आप किससे मिलते हैं, इसे ट्रैक करें (नजर रखें)। NZ COVID ट्रेसर ऐप, COVID-19 पुस्तिका या लिखित नोट्स का उपयोग करें।
सम्पर्क ट्रेसिंग के बारे में लिंक
वायरस और उसके लक्षण के बारे में सलाह
फेस कवरिंग (चेहरे का नकाब)
फेस कवरिंग (चेहरे का नकाब) आपको और दूसरों को सुरक्षित रखने में मदद करता है और आपको ऐसे समय में अतिरिक्त सुरक्षा देता है जब लोगों के बीच कम या बिल्कुल भी भौतिक (आपसी) दूरी नहीं होती, उदाहरण के लिए सार्वजनिक परिवहन और सुपरमार्केट में।
चेतावनी स्तर 1 पर न्यूज़ीलैंड में कहीं भी घरेलू उड़ान पर यात्रा करते समय ज्यादातर लोगों के लिए फेस कवरिंग पहनना जरूरी होता है। इसमें निजी उड़ानें शामिल नहीं हैं।
ऑकलैंड में, वहां से बाहर और वहां से होकर गुजरने के दौरान सभी सार्वजनिक परिवहनों पर भी फेस कवरिंग पहनने की जरूरत है, जिसमें रेलगाड़ियां, बसें और फेरी (बड़ी नौका) और टैक्सी तथा ऊबर जैसे छोटे यात्री वाहनों के चालक शामिल हैं। इसमें लंबी दूरी की बस और रेलगाड़ी यात्रा भी शामिल है।
ऑकलैंड के बाहर, सार्वजनिक परिवहन समेत बंद जगहों में फेस मास्क या फेस कवरिंग पहनने की कड़ी सिफारिश की जाती है लेकिन यह जरूरी नहीं है।
कुछ लोगों को चेहरा ढकने से छूट दी गई है, उदाहरण के लिए कुछ मेडिकल कन्डीशन(स्वास्थ्य संबंधी हालात) वाले लोगों के लिए।
मास्क और फेस कवरिंग संबंधित सलाह और छूटह
जलसा या समारोह
समारोहों पर कोई पाबन्दी नहीं है। इसमें अंतिम संस्कार, शादियां, धार्मिक और सामुदायिक समारोह, खेल और मनोरंजन शामिल हैं।
अपनी दूरी बनाए रखें
चेतावनी स्तर 1 में, COVID-19 नियंत्रण में है। बाहर निकलते समय यह अभी भी एक अच्छी आदत है कि आप उन लोगों से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखें जिन्हें आप नहीं जानते हैं। अगर समुदाय में मामले दिखाई देते हैं तो यह COVID-19 के फैलाव को धीमा करने में मदद करेगा।
काम और व्यापार
व्यवसाय और कार्यस्थल सामान्य रूप से काम कर सकते हैं। उन्हें एक NZ COVID ट्रेसर QR कोड प्रदर्शित करना होगा और प्रत्येक परिसर में वैकल्पिक संपर्क ट्रेसिंग प्रणाली प्रदान करनी चाहिए।
यात्रा एवं यातायात
सार्वजनिक परिवहन को संपर्क ट्रेसिंग के लिए QR कोड प्रदर्शित करना होगा।
अगर आप बीमार हैं तो यात्रा से पहले जांच कराने के बारे में सलाह के लिए अपने डॉक्टर या हैल्थलाइन को फोन करें। घर पर रहें और अगर आप से कहा जाए तो जांच करवाएं।
शिक्षा
स्कूल, प्रारंभिक अध्ययन सेवाएं और तृतीयक शिक्षा सामान्य रूप से खुल सकती हैं। बच्चों को स्कूल में भेजना सुरक्षित है।
सही जानकारी प्राप्त करना
कभी-कभी लोगों को गलत जानकारी या धोखा देने के लिए जानबूझ कर जानकारी प्रकाशित की जाती है। ऐसे समय में जब हमें वायरस को हराने के लिए साथ मिलकर काम करने की जरूरत है, गलत सूचना हमारे खिलाफ काम करती है।
सही जानकारी प्राप्त करने के बारे में सलाह
सीमा प्रतिबंध
विदेशों में COVID-19 पर अभी नियंत्रण नहीं है। विदेशों से आने वाले COVID-19 के जोखिम को कम करने के लिए हमारी सीमा के मापदंड जारी हैं।
न्यूज़ीलैंड में प्रवेश करने वाले लोगों को एक प्रबंधित अलगाव सुविधा में जाना होगा बशर्ते उन्हें इससे छूट न दी गई हो। अगर उन्हें छूट दी जाती है तो भी उन्हें आत्म-अलगाव में रहना होगा।
प्रबंधित अलगाव और संगरोध सुविधाओं में कर्मचारियों, और सीमा पर अधिक जोखिम वाली भूमिकाओं में काम कर रहे कर्मचारियों की COVID-19 के लिए नियमित रूप से जांच की जा रही है।
Last updated: