फेस कवरिंग (चेहरे का नकाब) और मास्क / Face coverings and masks

फेस कवरिंग पहनने से COVID-19 के फैलाव को रोकने और आपको तथा दूसरों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।  

जब कोई बोलता, हंसता, खांसता या छींकता है तो चेहरा ढकने से बूंदों को फैलने से रोकने में मदद मिलती है। इसमें ऐसा कोई भी व्यक्ति शामिल है जिसे COVID-19 है लेकिन वे स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं या इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं हैं।

ज्यादातर लोगों को मेडिकल मास्क की जरूरत नहीं होती और वे दूसरी तरह के फेस कवरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन लोगों को अपने काम पर फेस कवरिंग या मेडिकल मास्क की जरूरत होगी, उन्हें उनके नियोक्ता द्वारा इस बारे में सूचित किया जाएगा।

अगर आपके पास फेस कवरिंग (चेहरे का कवर) नहीं है, तो आप इसे खुद बना सकते हैं या खरीद सकते हैं

आमतौर पर आपके घर में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए कुछ संख्या में फेस कवरिंग रखना एक अच्छी बात है। 

चेतावनी स्तर 1 में  फेस कवरिंग्स

चेतावनी स्तर 1 पर न्यूज़ीलैंड में कहीं भी घरेलू उड़ान पर यात्रा करते समय फेस कवरिंग पहनना जरूरी है। इसमें निजी उड़ानें शामिल नहीं हैं।

ऑकलैंड में आने, यहां से बाहर जाने और यहां से गुजरते समय सभी सार्वजनिक परिवहनों पर भी फेस कवरिंग पहनना जरूरी है। इसमें रेलगाड़ियां, बसें और फेरी (बड़ी नाव) शामिल है तथा टैक्सी और ऊबर जैसे छोटे यात्री वाहनों के चालक भी शामिल हैं। इसमें लंबी दूरी की बस और रेलगाड़ी यात्रा भी शामिल है।

सार्वजनिक परिवहन समेत, ऑकलैंड के बाहर बंद जगहों में फेस मास्क या फेस कवरिंग पहनने की कड़ी सिफारिश की जाती है लेकिन यह जरूरी नहीं है।

स्तर 1 में जीवन के लिए लिंक

चेतावनी स्तर 2 या उससे ऊपर में फेस कवरिंग

सुपरमार्केट में जब आप अनजान लोगों से दूरी नहीं बनाए रख सकते, तो आप फेस कवरिंग पहनने के बारे में विचार कर सकते हैं।

ज्यादातर लोगों को चाहिए कि वे सार्वजनिक परिवहन और विमान में यात्रा करते समय फेस कवरिंग का इस्तेमाल जरूर करें। जिसमें रेलगाड़ी, बस और फेरी (बड़ी नाव) शामिल हैं। इसमें टैक्सी और ऊबर जैसे छोटे यात्री वाहनों के चालक भी शामिल हैं।

फेस कवरिंग पहनने की छूट

इन फेस कवरिंग को निम्न लोगों द्वारा पहनने की जरूरत नहीं है:

  • ऐसे विकलांगता या शारीरिक अथवा मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों वाले लोगों द्वारा जिससे उनके चेहरे को ढकने से मुश्किल हो सकती है।
  • 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा
  • स्कूल बसों पर
  • टैक्सी और ऊबर जैसे छोटे यात्री वाहनों में बैठने वाली सवारी द्वारा
  • चार्टर या ग्रुप टूर (सामूहिक पर्यटन) पर
  • इंटरआयलैंड फेरीज़ (अंतरद्वीप की यात्रा वाली बड़ी नौकाओं) पर
  • निजी उड़ानों पर
  • टॉप-ड्रेसर्स (हवाई जहाज से खाद बरसाने वाले विमान) जैसी हवाई सेवाओं के निजी ठेकेदारों द्वारा
  • आपातकाल जैसी परिस्थितियों में या जब लोगों को अपनी पहचान साबित करने या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत करने की जरूरत होती है जो बहरा हो।

यदि इन कारणों में से कोई एक आप पर लागू होता है, तो आपको यह साबित करने के लिए एक चिकित्सा प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं है कि आप फेस कवरिंग क्यों नहीं पहन रहे हैं।

आपको सार्वजनिक परिवहन पर यात्रा करने से नहीं रोका जाएगा।

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ लोगों के पास फेस कवरिंग नहीं पहनने के वैध कारण होंगे, जैसे कि स्वास्थ्य का मुद्दा। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं, जिसने अपने चेहरे को नहीं ढका हुआ है, तो आपको पुलिस बुलाने या ड्राइवर अथवा कंडक्टर को सतर्क करने की जरूरत नहीं है।

हम जानते हैं कि ज्यादातर लोग जो फेस कवरिंग पहनने में सक्षम हैं वे फैलाव को रोकने में मदद करेंगे और जरूरत पड़ने पर उसे पहनेंगे।

अगर लोग जानबूझकर बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक परिवहन पर फेस कवरिंग न पहन कर नियमों को तोड़ते हैं, तो उन्हें 300 डॉलर का उल्लंघन जुर्माना, या अदालत द्वारा लगाया गया 1,000 डॉलर का जुर्माना लग सकता है।

फेस कवरिंग को कैसे पहना जाए 

  1. अपने फेस कवरिंग की जांच करें। सुनिश्चित करें कि यह: 
    • साफ है 
    • सूखा है 
    • क्षतिग्रस्त नहीं है। 
  2. अपने हाथों को साफ करें। अपने फेस कवरिंग को पहनने से पहले अपने हाथों को साफ कर लें और उन्हें सुखा लें। या तो: 
    • साबुन और पानी का या 
    • हाथ सैनिटाइजर (कम से कम 60% अल्कोहल वाला) का उपयोग करें। 
  3. अपने फेस कवरिंग को पहन लें। फेस कवरिंग से अपने नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढक लें, फिर उसे मजबूत धागों या कानों के लूप्स के साथ सुरक्षित कर लें। फेस कवरिंग के लिए जरूरी है कि: 
    • वह आपके नाक, मुंह और ठोड़ी को पूरी तरह से ढक ले 
    • आपके चेहरे के दोनों तरफ आराम से, लेकिन सुरक्षित रूप से फिट होती है 
    • आपको आसानी से साँस लेने में सुविधा देती है। 
  4. अपने हाथों को फिर से साफ करें। या तो: 
    • साबुन और पानी का या 
    • हाथ सैनिटाइजर (कम से कम 60% अल्कोहल वाला) का उपयोग करें। 

आपने जब फेस कवरिंग को पहना हुआ हो तो 

आपने जब फेस कवरिंग पहना हुआ है तो आपको चाहिए कि आप: 

  • अपनी फेस कवरिंग को सामने या आगे से छूने से बचाव करें 
  • अपने चेहरे को छूने से बचाव करें 
  • अपनी फेस कवरिंग को हिलाने से बचें, जिसमें इसे अपनी ठोड़ी के नीचे खींचना शामिल है 
  • अगर फेस कवरिंग गीली, क्षतिग्रस्त या गंदी हो जाती है तो उसे बदल दें। 

फेस कवरिंग को कैसे हटाना चाहिए 

  1. अपने हाथों को साफ करें। अपने हाथों को साफ कर लें और उन्हें सुखा लें। या तो: 
    • साबुन और पानी का या  
    • हाथ सैनिटाइजर (कम से कम 60% अल्कोहल वाला) का उपयोग करें। 
  2. अपनी फेस कवरिंग को हटा दें। अपनी फेस कवरिंग को पीछे से हटाएं और इसे अपने चेहरे से दूर की तरफ खींचें। लूप्स का उपयोग करें या इसे खोल दें। फेस कवरिंग के सामने वाले हिस्से को न छुएं, और सावधान रहें कि आप अपनी आंखों, नाक या मुंह को न छुएं। 
  3. अपनी फेस कवरिंग की सफाई करें या इसे नष्ट कर दें। 
    • कपड़े की फेस कवरिंग को 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर डिटर्जेंट के साथ वाशिंग मशीन में धो कर साफ करें। फिर से इस्तेमाल करने से पहले फेस कवरिंग को पूरी तरह से सुखा लें। नम या गीली फेस कवरिंग का प्रयोग न करें। 
    • एक ही बार उपयोग वाली फेस कवरिंग को नष्ट कर दें। इसे एक बंद ढक्कन वाले कूड़ेदान में डाल दें, या एक सीलबंद बैग में डालें और इसे बाहर फेंक दें। एक ही बार  उपयोग वाली फेस कवरिंग को कीटाणुरहित करने की कोशिश न करें। 
  4. अपने हाथों को फिर से साफ करें। या तो: 
    • साबुन और पानी का या 
    • हाथ सैनिटाइजर (कम से कम 60% अल्कोहल वाला) का उपयोग करें। 

Last updated: