चेतावनी स्तर 2 में मृत्यु, अंतिम संस्कार और tangihanga (माओरी अंतिम संस्कार) / Deaths, funerals and tangihanga at Alert Level 2

किसी की मृत्यु होने पर क्या करें

अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो:

  1. जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है, उसके स्वास्थ्य प्रदाता या डॉक्टर से संपर्क करें
  2. अगर आप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक स्थानीय फ्यूनरल डॉयरेक्टर (अंतिम संस्कार निदेशक) से संपर्क करें

अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु निम्न कारण से हुई है:

  • किसी अज्ञात कारण से, तो पोस्टमार्टम करने की जरूरत होगी। सबसे पहले उनके स्वास्थ्य प्रदाता आपकी मदद करेंगे, और पुलिस से संपर्क किया जा सकता है
  • एक ज्ञात स्वास्थ्य समस्या की हालत में, उनके स्वास्थ्य प्रदाता आप द्वारा फ्यूनरल डॉयरेक्टर (अंतिम संस्कार निदेशक) नियुक्त किए जाने के बाद उनसे बात करेंगे - फ्यूनरल डॉयरेक्टर इस जानकारी को आगे दे देंगे।
  • COVID-19 की हालत में, उनके स्वास्थ्य प्रदाता आपको जानकारी देंगे कि आगे क्या करना है।

सभी अंतिम संस्कारों और tangihanga (माओरी अंतिम संस्कार) के लिए

COVID-19 के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए सर्दी या फ्लू जैसे लक्षणों से बीमार लोगों को घर पर ही रहना चाहिए।

COVID-19 के लिए हमारी प्रतिक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संपर्क ट्रेसिंग है। सभी अंतिम संस्कार और tangihanga के लिए, संपर्क ट्रेसिंग प्रणालियों और प्रक्रियाओं का होना जरूरी है।

सुरक्षा का ध्यान रखें — सतहों को साफ रखें, अपने हाथों को धोएं और जहां संभव हो सुरक्षित दूरियाँ बनाए रखें।

अगर आप अनजान लोगों से दूरी नहीं बना सकते, तो हम आपको फेस मास्क पहनने की सलाह देते हैं।

चेतावनी स्तर 2 में मृत्यु, अंतिम संस्कार और tangihanga (माओरी अंतिम संस्कार)

चेतावनी स्तर 2 में 100 तक की संख्या में लोग अंतिम संस्कार या tangihanga में भाग ले सकते हैं।

आयोजकों को अंतिम संस्कार या tangihanga को आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है।

आयोजक को कानूनी रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संपर्क-ट्रेसिंग की जरूरत को पूरा किया जाए।

निम्न जगहों में अंतिम संस्कार और tangihanga का आयोजन किए जाने की हालत में सामाजिक समारोह नियम लागू होते हैं:

  • फ्यूनरल होम्स (अंतिम संस्कार गृह)
  • चर्च, मस्जिद और अन्य धार्मिक विश्वासों पर आधारित संस्थान
  • किराए पर ली गयी जगह या सुविधाएं
  • निजी आवास
     

सामाजिक समारोहों के नियमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://covid19.govt.nz/everyday-life/gatherings-and-events/#social-gatherings-at-alert-level-2 (external link) वेबसाइट पर जाएं

हम harirū, hongi, चुम्बन और गले मिलना जैसे शारीरिक संपर्क से बचाव की सलाह देते हैं, अन्यथा आप:

  • उनके साथ रहते हैं
  • उनका परिवार हैं
  • नजदीकी दोस्त हैं।

भाग लेने वालों की सीमाएं

भाग लेने वालों की सीमा (दस, पचास या सौ) में kaikaranga, kaikōrero के सदस्य, पादरी लोग या कर्मचारी शामिल नहीं होते।

कई समूह

एक से ज्यादा समूह अंतिम संस्कार या tangihanga में भाग ले सकते हैं। वहां किसी भी एक समय में उपयुक्त सीमा (दस, पचास या सौ) से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। अगले समूह के आने से पहले, पिछले समूह को वहां से बाहर चले जाना चाहिए। दोनों समूह आपस में मिल-जुल नहीं सकते।

डिफाइंड स्पेस (निर्धारित जगह)

एक निर्धारित जगह उसे कहा जाता है जो बाकी की जगहों से अलग एक भीतरी या बाहरी अकेली जगह होती है।

इनडोर स्पेस (भीतरी जगह) को एक सिंगल (एकल) जगह माना जाता है अगर वहां दीवारें हैं जो उस जगह को बाकी की जगहों से काफी हद तक बांटती हैं। दीवारें स्थायी या अस्थायी हो सकती हैं।

किसी भी बाहरी जगह को एक सिंगल (एकल) जगह माना जाता है अगर वहां:

  • दीवारें हैं जो उस जगह को बाकी जगहों से काफी हद तक अलग रखती हैं - दीवारें स्थायी या अस्थायी हो सकती हैं, या
  • उस जगह में सभी लोगों और किसी अन्य व्यक्ति (जो उस जगह से बाहर से हैं) के बीच कम से कम 2 मीटर की दूरी है।

अगर एक से ज्यादा निर्धारित जगह हैं, तो लोगों को उन निर्धारित जगहों के बीच आपस में मिलना-जुलना नहीं चाहिए। इसमें शौचालय में प्रवेश करना, उससे बाहर जाना या उसका उपयोग करना शामिल है।

अधिक जानकारी के लिए आप कहां जा सकते हैं