COVID-19 टीके / COVID-19 vaccines

न्यूज़ीलैंडवासियों के लिए सुरक्षित और प्रभावी COVID-19 टीके उपलब्ध कराने के लिए सरकार की एक व्यापक योजना है।

हमारी COVID-19 वैक्सीन कार्यनीति

हमारा दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करना है कि हमारे पास लचीलापन और विकल्प उपलब्ध हों ताकि हम न्यूज़ीलैंड और अपने प्रशांत के पड़ोसियों की सहायता कर सकें।

हमने अच्छी प्रगति की है।

हम:

  • ग्लोबल (वैश्विक) COVAX सुविधा में शामिल हो गए हैं
  • दवा कंपनियों के साथ खरीदने की व्यवस्था की श्रृंखला पर बातचीत कर चुके हैं
  • अपनी स्थानीय विनिर्माण क्षमता में निवेश कर चुके हैं
  • संभावित COVID-19 टीकों के लिए एक राष्ट्रीय विकास और स्क्रीनिंग कार्यक्रम को स्थापित करने के लिए वैक्सीन अलायंस आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड की सहायता करते हैं।

हमारी COVID-19 वैक्सीन कार्यनीति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें (external link)