ज्यादा खतरे वाले देशों से लौटने वालों के लिए अतिरिक्त COVID-19 टैस्ट (जाँच) / Additional COVID-19 tests for returnees from higher-risk countries
On this page
यूके और यूएसए (ग्रेट ब्रिटेन और अमरीका) से आने वालों के लिए प्रस्थान से पहले टैस्ट
वायरस को बाहर रखना हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा रही है।
15 जनवरी 2021 की रात 11:59 बजे से, यूके और अमरीका छोड़ने वाले सभी यात्रियों को COVID-19 के लिए एक RT-PCR टैस्ट रिजल्ट (जाँच परिणाम) प्राप्त करना जरूरी होगा, जिसमें प्रस्थान से 72 घंटे पहले एक नकारात्मक परिणाम दिखाना जरूरी होगा और इसके लिए एक लेबोरेटरी (प्रयोगशाला) सर्टिफिकेट या अन्य अप्रूव्ड (अनुमोदित) तरीके का सबूत हमें पेश करना होगा।
अन्य लांग-हॉल फ्लाईट्स (लम्बी-दूरी की उड़ानों) से न्यूज़ीलैंड आने वाले यात्रियों के लिए भी इसी तरह के उपायों पर काम चल रहा है।
सभी वापस आने वाले लोगों को अभी भी न्यूज़ीलैंड में आगमन पर हमारे 14-दिवसीय प्रबंधित अलगाव और संगरोध प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह हमें COVID -19 के विश्व-स्तर पर पुनरुत्थान (दुबारा फैलने) से आगे बने रहने में मदद करेगा और ट्रांज़िट (पारगमन) के दौरान फैलने वाले COVID-19 के जोखिम को कम करने और हमारी प्रबंधित अलगाव सुविधाओं में इसके प्रवेश को रोकने में मदद करेगा।
ज्यादा खतरे वाले देशों से NZ की यात्रा करने वालों के लिए दिन 0 के टैस्ट की जरूरतें
31 दिसम्बर 2020 की रात 11:59 बजे से यूके (ग्रेट ब्रिटेन) या यूएसए (अमरीका) से न्यूज़ीलैंड आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए जरूरी होगा कि:
- वे 0 दिन पर अर्थात जब वे पहली बार प्रबंधित अलगाव में आते हैं, तो COVID-19 का टैस्ट करवाएं
- जब तक उस टैस्ट का परिणाम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे अपने कमरे में रहें
- यदि वे आगमन पर सिम्पटोमैटिक (रोगसूचक) हैं तो वे सीधे क्वारंटाइन (संगरोध) सुविधा में चले जाएंगे।
यह न्यूज़ीलैंड के लिए COVID-19 और विदेशों में उभरे वायरस के नए वेरिएंट (रूपांतर) और उसकी अधिक तेजी से फैलने की क्षमता से सुरक्षा के लिए एक और परत प्रदान करने के लिए एक अतिरिक्त कदम है।
यह वही PCR नाक का स्वाब होगा जो लोगों से आजकल लिया जाता है।
टैस्ट के परिणामों में आमतौर पर 24-48 घंटे लगते हैं।
अगर टैस्ट नकारात्मक है तो लोग अपने 14 दिनों के शेष अलगाव को सामान्य रूप से पूरा कर लेंगे। उन्हें अपने प्रवास के तीसरे दिन और फिर बारहवें दिन दुबारा एक और टैस्ट कराने की जरूरत होगी। लगभग सभी मामलों में यह जरूरी है कि सुविधा को छोड़ने से पहले एक नकारात्मक COVID-19 टैस्ट और हमारी हैल्थ टीम (स्वास्थ्य टोली) द्वारा पुष्टि की जाए कि आपको COVID-19 होने या उसे फैलाने का खतरा कम है।
अगर परिणाम सकारात्मक है, तो उस व्यक्ति को संगरोध सुविधा में सामान्य समय से पहले (जो कि पहले 0 दिन के टैस्ट के बिना हो सकता था), स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
अधिक जानकारी
COVID-19 की ताजा जानकारी के लिए, कृपया
https://covid19.govt.nz/updates-and-resources/translations/ वेबसाइट पर जाएं।
प्रबंधित अलगाव और संगरोध के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://www.miq.govt.nz/travel-to-new-zealand/arriving-in-nz/ (external link) वेबसाइट को देखें।
Last updated: