COVID-19 के इलाज के लिए दवाएं / Medicines to treat COVID-19
COVID-19 के इलाज के लिए एंटीवायर दवाएं लेना
COVID-19 एंटीवायरल दवाएं उन पात्र लोगों के इलाज के लिए उपलब्ध हैं जिनका टैस्ट पोज़ीटिव (सकारात्मक) आया है या घर पर किसी ऐसे व्यक्ति के घरेलू संपर्क हैं जिनका COVID-19 टैस्ट सकारात्मक आया है।
आपको COVID-19 के लक्षण स्पष्ट होने के पहले पांच दिनों के भीतर COVID-19 दवाएं लेना शुरू कर देना चाहिए।
जब इन्हें COVID-19 बीमारी में शुरू में लिया जाता है, तो ये अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की दर को कम करने वाली सिद्ध हुई हैं।
ये दवाएं COVID-19 वाले पात्र लोगों के लिए निःशुल्क हैं। यदि पात्र हैं, तो आप अपने सामान्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से प्रिस्क्रिप्शन (नुस्खा) प्राप्त कर सकते हैं, या आपको दवा कुछ फार्मेसियों से बिना प्रिस्क्रिप्शन (नुस्खे) के भी दी जा सकती है।
यदि आपको COVID-19 हो जाता है, तो आपको आत्म-अलगाव करना चाहिए, इसलिए आपको मित्रों, whānau या अन्य माध्यमों से दवा आप तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की जरूरत होगी। कुछ फार्मेसियां दवा डिलीवर कर सकती हैं।
COVID-19 दवाओं के लिए पात्रता
COVID-19 से गंभीर बीमारी के बहुत ज्यादा खतरे वाले लोग COVID-19 दवाओं से इलाज के लिए पात्र हैं।
कृपया ध्यान दें: ये दवाएं सभी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती हैं, भले ही वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। यह देखने के लिए कि क्या आप पात्र हैं या यह दवा आपके लिए उपयुक्त है, कृपया अपने चिकित्सक या फार्मेसी से परामर्श लें।
COVID-19 एंटीवायरल दवा के लिए पात्र होने के लिए आपको निम्न होना जरूरी है:
- लक्षण हैं और COVID-19 के लिए सकारात्मक टैस्ट आया है या
- लक्षण हैं और COVID-19 वाले व्यक्ति का घरेलू संपर्क हैं
निम्नलिखित में से किसी एक का भी लागू होना जरूरी है:
- आपका इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) गंभीर रूप से कमजोर है
- आपको Down syndrome (डाउन सिंड्रोम) है
- आपको sickle cell (सिकल सेल) नामक रोग है
- आपको पहले COVID-19 के कारण एक इंटेंसिव केयर यूनिट (गहन देखभाल इकाई) में भर्ती कराया गया था और आपका टैस्ट परिणाम फिर से सकारात्मक आया है।
- आप 65 वर्ष या अधिक आयु के हैं
- आप माओरी या पैसीफिक (प्रशांत) जातीयता से हैं और 50 वर्ष या अधिक आयु के हैं
- आपकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक है और आपने टीकाकरण का अपना प्राथमिक पाठ्यक्रम (कम से कम दो खुराकें) पूरा नहीं किया है
- आपको तीन या उससे ज्यादा बहुत जोखिम वाली मेडिकल कंडीशन्स (चिकित्सा स्थितियां (external link) ) हैं।
COVID-19 की उपलब्ध दवाओं के प्रकार
समुदाय में COVID-19 के पात्र लोगों के इलाज के लिए तीन COVID-19 एंटीवायरल दवाएं उपलब्ध हैं:
- ritonavir के साथ nirmatrelvir (Paxlovid ब्रांड के रूप में )
- molnupiravir (Lagevrio ब्रांड के रूप में )
- remdesivir, (Veklury ब्रांड के रूप में) एक इन्फ्यूज़न उपचार यानि अर्क होता है।
Paxlovid (पैक्सलोविड)
Paxlovid में 2 दवाएं (nirmatrelvir और ritonavir) होती हैं जिन्हें आप एक साथ लेते हैं। ये आपके शरीर में वायरस की मात्रा को कम करती हैं। आपको Paxlovid गोलियाँ 5 दिनों के लिए लेनी हैं।
अपने सामान्य हैल्थकेयर (स्वास्थ्य देखभाल) प्रदाता और फार्मासिस्ट को किसी भी बीमारी, और आप जो दवाएं, हर्बल उपचार या सप्लीमेंट ले रहे हैं, उनके बारे में बताना जरूरी है। वे Paxlovid की सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं।
यदि आपको Paxlovid के लिए एक अग्रिम नुस्खा दिया गया था, तो इन दवाओं को प्राप्त करने से पहले आपको तो भी क्लिनिकल असैसमेंट (नैदानिक मूल्यांकन) की जरूरत हो सकती है। Paxlovid के बारे में जानकारी के लिए हैल्थ नेविगेटर (स्वास्थ्य संचालक) पर जाएँ, जिसमें इसे कैसे लेना है, इसे लेने से पहले क्या विचार करना है, और संभावित दुष्प्रभाव शामिल हैं।
नीचे Paxlovid का इलाज खत्म करने के तुरंत बाद COVID-19 लक्षणों की संभावित वापसी के बारे में जानकारी दी गई है।
Paxlovid के बारे में अधिक जानकारी – Health Navigator (स्वास्थ्य संचालक) (external link)
Molnupiravir (मोलनुपिराविर)
Molnupiravir - (Lagevrio) एक ऐसी दवा है जो आपके शरीर में वायरस की मात्रा को कम करती है। आप 5 दिनों के लिए molnupiravir कैप्सूल लेते हैं।
molnupiravir के बारे में जानकारी के लिए हैल्थ नेविगेटर (स्वास्थ्य संचालक) पर जाएँ, जिसमें इसे कैसे लेना है, इसे लेने से पहले क्या विचार करना है, और संभावित दुष्प्रभाव शामिल हैं।
Molnupiravir के बारे में अधिक जानकारी – Health Navigator (स्वास्थ्य संचालक) (external link)
Remdesivir (रेमडेसिविर)
Remdesivir (Veklury) एक ऐसी दवा है जो आपके शरीर में वायरस की मात्रा को कम करती है। इसे दिन में एक बार, आमतौर पर 3 दिनों के लिए दिया जाता है। इसे आपकी नस में (जिसे अंतःशिरा इन्फ्यूज़न कहा जाता है), लगभग 30 से 120 मिनट के लिए एक धीमी गति से इंजेक्शन द्वारा दिया जाता है। यह विकल्प ज्यादातर केवल अस्पताल में उपलब्ध है, लेकिन कुछ ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक प्रदाताओं के माध्यम से भी उपलब्ध हो सकता है
Remdesivir के बारे में जानकारी जिसमें यह कब दिया जाता है और इसके संभावित दुष्प्रभाव शामिल हैं, केेेे लिए हैल्थ नेविगेटर पर जाएं।
Remdesivir के बारे में अधिक जानकारी – Health Navigator (स्वास्थ्य संचालक) (external link)
अगर आपका COVID-19 टैस्ट पॉजिटिव (सकारात्मक) आया है
अपनी जनरल प्रैक्टिस यानि डॉक्टर से नुस्खा प्राप्त करना
यदि आपको लगता है कि आप इसके पात्र हो सकते हैं, तो अपने सामान्य डॉक्टर (GP) से अपने लिए सही COVID-19 दवा का नुस्खा प्राप्त करने के लिए फोन पर बात करें। वे आपकी यह जानने में मदद करेंगे कि आप एक COVID-19 एंटीवायरल दवा के लिए उपयुक्त हैं या नहीं यह आपकी उम्र, जातीयता, अन्य स्वास्थ्य स्थितियों और टीकाकरण की स्थिति सहित कई कारकों पर निर्भर करेगा।
किसी फार्मेसी से दवा प्राप्त करना
यदि आपको लगता है कि आप इसके पात्र हो सकते हैं, तो आपको अपनी स्थानीय फार्मेसी से डॉक्टर के पर्चे के बिना COVID-19 दवाएं प्राप्त हो सकती हैं। यह देखने के लिए कि क्या यह आपके लिए सही है, अपनी स्थानीय फार्मेसी से फोन पर बात करें। फार्मासिस्ट एक क्लिनिकल असैसमेंट (नैदानिक मूल्यांकन) करेगा और दवा देनेे से पहले आपकी पात्रता की जांच करेगा।
एंटीवायरल की आपूर्ति करने वाली फार्मेसियों को Healthpoint (external link) (हैल्थप्वाइंट) पर पाया जा सकता है।
इन फार्मेसियों (external link) में एक नुस्खे की जरूरत होती है।
इन फार्मेसियों (external link) में नुस्खे की जरूरत नहीं होती।
COVID-19 दवाओं के लिए एडवांस (अग्रिम) नुस्खे
यदि आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा है, तो आप बीमार होने से पहले अपनी सामान्य जनरल प्रैक्टिस यानि डॉक्टर से एक नुस्खा प्राप्त कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप अस्वस्थ हो जाते हैं तो फार्मासिस्ट के पास आपके उपयोग के लिए प्रिस्क्रिप्शन (नुस्खा) तैयार होगा। यदि आपका टैस्ट सकारात्मक आता है और आपमें लक्षण विकसित हो जाते हैं, तो आप कुछ मामलों में मित्रों या परिवार, अथवा अन्य माध्यमों से अपने पास दवा पहुंचाने की व्यवस्था कर सकते हैं, जैसे कि आपकी फार्मेसी।
अपने हैल्थकेयर प्रोवाइडर (स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता) से बात करके पता करें कि क्या आपके अस्वस्थ होने से पहले कोई प्रिस्क्रिप्शन (नुस्खा) लेना आपके लिए सही होगा। यात्रा के दौरान आपको COVID-19 हो जाने की अवस्था में, विदेश ले जाने के लिए अग्रिम नुस्खा नहीं मिल सकता है।
उपचार के बाद वापस लक्षण होना
कुछ लोगों के लिए, Paxlovid का एक कोर्स पूरा करने के बाद लक्षण वापस आ सकते हैं। इसे Paxlovid रिबाउंड (पलटाव) के रूप में जाना जाता है।
Paxlovid रिबाउंड का अनुभव करने वाले लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं दिखाई देते। लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और आमतौर पर तीन दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं।
COVID-19 से ठीक होने वाले कुछ लोगों में कुछ समय के लिए लक्षणों का होना और फिर दूर हो जाना आम बात है, भले ही उन्होंने एंटीवायरल दवाएं ले ली हों।
लक्षणों के दूर हो जाने के 24 घंटे बाद तक आपको घर पर रह कर स्वस्थ होना चाहिए यदि:
- Paxlovid का पांच दिन का कोर्स पूरा करने के बाद आपके लक्षण वापस आ जाते हैं,
- और जब आपको पहली बार लक्षण हुए थे या आपका टैस्ट सकारात्मक आया था उसको 28 दिन या उससे कम समय हुआ है।
यदि इस दौरान आपके लक्षण वापस आ जाते हैं, तो Paxlovid का दूसरा कोर्स लेने की कोई जरूरत नहीं है।
COVID-19 से दुबारा संक्रमित होने के बारे में पढ़ें (external link)
यदि आपको कोई बुनियादी हैल्थ कंडीशन (स्वास्थ्य की हालत) है या आपके लक्षण खराब हो रहे हैं, तो हैल्थलाइन या अपने सामान्य हैल्थकेयर (स्वास्थ्य सेवा) प्रदाता को 0800 358 5453 नंबर पर फोन करें।
Last updated: at