आपको COVID-19 होने के बाद / After you have had COVID-19

आपके COVID-19 से उबरने और अलगाव छोड़ने के बाद, अपने स्वास्थ्य लाभ के दौरान कुछ काम हैं जो आपको करने चाहिए और जिनका ध्यान रखना चाहिए।

सामान्य गतिविधियों पर लौटना

जैसे ही आप COVID-19 से ठीक हो जाते हैं, आप महसूस कर सकते हैं कि आप आसानी से थक जाते हैं या बेदम हो जाते हैं। बीमार होने के बाद यह आम बात है।

अपनी सामान्य गतिविधियों पर लौटने में, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप:

  • पूरी नींद लें
  • अच्छा खाएं
  • अगर आपको जरूरत हो तो आराम करें
  • संतुलन से काम करें।

यदि आपको कोई चिंता है, तो आपको अपने डॉक्टर या हैल्थकेयर प्रोफैशनल (स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर) से बात करनी चाहिए।

काम पर लौटना

यदि आपकी अलगाव की अवधि समाप्त होने के बाद भी आपको लक्षण हैं, तो आपको घर पर रहते हुए स्वास्थ्य-लाभ प्राप्त करना चाहिए। ऐसा आपके लक्षणों के ठीक होने के 24 घंटे बाद तक होना चाहिए।

आपको अपने प्रबंधक या सुपरवाइज़र से इस बारे में बात करनी चाहिए कि आपके लिए काम पर कब लौटना उचित होगा।

स्कूल लौटना

यदि आपकी की अलगाव की अवधि समाप्त होने के बाद भी आपको या आपके बच्चे को लक्षण हैं, तो आपको घर पर रहते हुए स्वास्थ्य-लाभ प्राप्त करना चाहिए। ऐसा लक्षणों के ठीक होने के 24 घंटे बाद तक होना चाहिए।

यह प्रारंभिक शिक्षा, स्कूलों, kura (कुरा) और तृतीयक शिक्षा पर लागू होता है।

स्कूल लौटने के लिए आपको नकारात्मक RAT या PCR का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है।

यदि COVID-19 के लक्षणों की शुरुआत हुए 10 दिनों से अधिक समय हो गया है और बच्चे अब अस्वस्थ नहीं हैं, तो वे संभवतः संक्रामक नहीं हैं और स्कूल लौट सकते हैं।

यदि कोई बच्चा अभी भी अस्वस्थ महसूस करता है या उसके लक्षण 10 दिनों के बाद बिगड़ रहे हैं, तो उसे स्कूल नहीं लौटना चाहिए। आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए या हैल्थलाइन को 0800 358 5453 नंबर पर फोन करें।

व्यायाम पर लौटना

जब आप बीमार हो जाते हैं और व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं या ज्यादा इधर-उधर नहीं घूम रहे हैं, तो आपके शरीर को अपने सामान्य व्यायाम के स्तर पर वापस आने के लिए समय की जरूरत होगी।

आपकी हालत के अनुसार व्यायाम पर वापस जाने के तरीके के बारे में आपका डॉक्टर या स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर अधिक सलाह दे सकते हैं। आप Health Navigator (हैल्थ नेविगेटर) वेबसाइट पर व्यायाम पर लौटने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

COVID-19 के बाद शारीरिक गतिविधि और व्यायाम पर वापस लौटना | healthnavigator.org.nz  (external link)

आत्म-अलगाव के बाद अपने घर की सफाई करें और कीटाणुरहित करें

COVID-19 अक्सर संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उसके निकट संपर्क से फैलता है। हालांकि इसकी संभावना कम है, परन्तु आप तब भी संक्रमित हो सकते हैं यदि आप किसी दूषित वस्तु या सतह को छूते हैं, फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को स्पर्श करते हैं।

वायरस सतहों पर सीमित समय तक जीवित रह सकता है। लेकिन इसकी एक नाजुक बाहरी झिल्ली होती है जिससे प्रभावी सफाई और कीटाणुनाशन के माध्यम से इसे मारना आसान हो जाता है।

जहां पिछले 24 घंटों में घर के अंदर एक COVID-19 के केस की पुष्टि की गई है, वहां वायरस के सतहों पर पाए जाने की अधिक संभावना है। सभी सतहों को साफ और कीटाणुरहित किया जाना चाहिए।

यदि आपको नए COVID-19 लक्षण हो जाते हैं

पिछले संक्रमण के बाद से 28 दिन या उससे कम में

यदि आपको फिर से COVID-19 लक्षण हो जाते हैं और पिछले संक्रमण के बाद से 28 दिन या उससे कम समय हुआ है (या तो जब आपका टैस्ट सकारात्मक आया था या आपको जब पहली बार लक्षण हुए थे) और:

  • आपसे होने वाला जोखिम कम है, आपको एक और टैस्ट करवाने की जरूरत नहीं है - घर पर रहते हुए स्वास्थ्य-लाभ प्राप्त करें, जब तक कि 24 घंटे के बाद तक आपको कोई लक्षण न हों।
  • आपकी कोई बुनियादी स्वास्थ्य स्थिति है या आपको COVID-19 जैसे लक्षण हैं जो खराब हो रहे हैं, तो आपको 0800 358 5453 पर एक स्वास्थ्य चिकित्सक या हैल्थलाइन से सलाह लेनी चाहिए।

पिछले संक्रमण के बाद से 29 दिन या उससे अधिक

यदि आपको फिर से COVID-19 लक्षण हो जाते हैं और पिछले संक्रमण के 29 दिन या उससे ज्यादा समय हो गया है, तो आपको RAT लेना चाहिए। अगर यह सकारात्मक आता है, तो आपको आत्म-अलगाव में जाना चाहिए और अपने पहले संक्रमण के समान ही सलाह का पालन करना चाहिए। 

COVID-19 टैस्ट करवाएं

घर पर अलगाव

यदि आप जिस व्यक्ति के साथ रहते हैं उसे COVID-19 हो जाता है

एक बार जब आप COVID-19 से ठीक हो जाते हैं, तो आपको 3 महीने के लिए फिर से अलगाव में जाने की आवश्यकता नहीं है यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहते हैं जिसका टैस्ट सकारात्मक है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि इस अवधि के दौरान पुन: संक्रमण का जोखिम कम होता है।

घरेलू संपर्क

Long (लंबे समय तक) COVID

Long COVID उन लक्षणों का वर्णन करता है जो प्रारंभिक COVID-19 लक्षणों के बाद भी जारी रहते हैं या विकसित होते हैं। यह आमतौर पर किसी व्यक्ति के पहली बार संक्रमित होने के 12 सप्ताह से ज्यादा लंबा होता है।

अधिकांश लोग जिन्हें COVID-19 होता है, वे 2 से 6 सप्ताह के बाद पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं, और 12 सप्ताह के भीतर बिलकुल ठीक हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग ठीक होने के मानक समय से परे (बाद में) कई प्रकार के लक्षणों की रिपोर्ट करते हैं।

Long COVID के लक्षण हफ्तों या कभी-कभी महीनों तक बने रह सकते हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं:

  • थकान
  • सांस फूलना
  • खाँसी
  • गले में तकलीफ़
  • सीने में जकड़न
  • छाती का दर्द
  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, ज्ञान-संबंधी हानि या 'ब्रेन फॉग'
  • सोने में कठिनाई
  • चुभन या चुभता हुआ दर्द
  • चक्कर आना
  • जोड़ों का दर्द
  • मांसपेशियों में दर्द।

Long COVID के प्रबंधन और उपचार में सहायता के लिए, अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य सेवा टीम से मदद लें। COVID-19 स्वास्थ्य सेवा आपके लक्षणों के पहले दिन से 6 सप्ताह तक या जिस दिन आपका टैस्ट सकारात्मक आता है, जो भी पहले हो, तक पूरी तरह से वित्त पोषित है। 

आप स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अधिक सामान्य रूप से रिपोर्ट किए गए लक्षणों समेत, Long COVID के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

Long COVID | health.govt.nz (external link)

यदि आपने पहले से नहीं लगवाया है तो टीका लगवाएं

एक बार जब आप ठीक हो जाते हैं और यदि आपको टीका नहीं लगाया गया है या आपको बूस्टर नहीं लगा है, तो यह सिफारिश की जाती है कि आप तो भी टीका लगवाएं।

COVID-19 का टीका लगवाने से पहले आपको ठीक होने के 3 महीने बाद तक इंतजार करना चाहिए।

COVID-19 के टीके लगवाएं

Last updated: at