हिन्दी / Hindi

न्यूज़ीलैंड की COVID-19 प्रतिक्रिया के बारे में [हिंदी] में जानकारी।

आपको क्या जानने और करने की आवश्यकता है

यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर पर रहें। यदि आप या आपके घर में किसी में निम्नलिखित लक्षणों में से एक या अधिक लक्षण विकसित हो जाते हैं, तो आपको रैपिड एंटीजन टैस्ट (आरएटी) कर लेना चाहिए:

  • नाक बहना
  • गले में तकलीफ़
  • खाँसी
  • बुखार
  • उल्टी आना
  • दस्त
  • सिरदर्द
  • गंध या स्वाद खोना
  • सांस लेने में कठिनाई

यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि यदि घर में कोई अस्वस्थ हो जाता है और टैस्ट की जरूरत होती है तो आपके घर पर पर्याप्त RATs उपलब्ध हों। RATs पूरे 2023 के दौरान सबके लिए मुफ्त रहेगा। आप Healthpoint (हैल्थप्वाइंट) वेबसाइट पर जाकर या 0800 222 478 पर फोन करके और विकल्प 1 चुनकर RATs और मास्क के लिए भाग लेने वाले पिक-अप प्वॉईंट का पता लगा सकते हैं।

COVID-19 टैस्ट

अपने RAT परिणाम को माई कोविड रिकॉर्ड में रिपोर्ट करना याद रखें, या 0800 222 478 पर हैल्पलाइन को फोन करें और विकल्प 1 चुनें, ताकि आपको किसी भी जरूरी मदद और सहायता से जोड़ा जा सके।

माई कोविड रिकॉर्ड | My Covid Record (external link)

अलगाव

वायरस के फैलाव को प्रबंधित करने के लिए अलगाव एक महत्वपूर्ण तरीका है।

यदि आपका COVID-19 का टैस्ट सकारात्मक आया है, तो हम आपको 5 दिनों के लिए अलगाव में रहने की सलाह देते हैं, भले ही आपको केवल हल्के से लक्षण हों। जिस दिन आपके लक्षण शुरू हुए थे या जब आपका टैस्ट सकारात्मक आया था, जो भी पहले आए, उसी दिन से अपना अलगाव शुरू करें। इसका मतलब है कि आपको काम पर या स्कूल नहीं जाना चाहिए।

आत्म-अलगाव कैसे किया जाए

यदि आपको इन 5 दिनों के दौरान अपना घर छोड़ने की आवश्यकता है, तो यह बहुत जरूरी है कि आप दूसरों में COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतें। जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें। आपको नहीं करना चाहिए:

  • किसी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में जाना (चिकित्सा देखभाल तक पहुँच को छोड़कर)
  • वृद्ध आवासीय देखभाल सुविधा में जाना
  • ऐसे किसी भी व्यक्ति से संपर्क करना जिसके COVID-19 से गंभीर रूप से अस्वस्थ होने का खतरा हो।

आपको अपने नियोक्ता के साथ काम पर लौटने या अपने बच्चे के स्कूल लौटने के बारे में उसके स्कूल प्रिंसिपल के साथ चर्चा करनी चाहिए। आपके नियोक्ता या स्कूल को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है।

यदि आपके लक्षण दूर हो गए हैं और आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं, तो आप अपनी सामान्य गतिविधियों पर लौट सकते हैं। क्योंकि आप 10 दिनों तक संक्रामक रह सकते हैं, इसलिए हम सलाह देते हैं कि यदि आपको निम्न जगहों पर जाने की जरूरत हो तो मास्क पहनें:

  • एक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र (मेडिकल देखभाल को छोड़कर)
  • वृद्धों की देखभाल करने वाली सुविधा में जाते समय
  • किसी को भी COVID-19 से गंभीर रूप से अस्वस्थ होने का खतरा हो।

फेस (चेहरे के) मास्क

मास्क पहनना एक महत्वपूर्ण तरीका है जिससे हम विशेष रूप से स्वास्थ्य और विकलांगता देखभाल सेटिंग्स में COVID-19 समेत साँस संबंधी बीमारियों के फैलाव को रोक सकते हैं।

यह सलाह दी जाती है कि आप स्वास्थ्य सेवाओं में जाते समय फेस मास्क पहनें।

कृपया यात्रा के दौरान मास्क पहन कर स्वास्थ्य सेवा सुविधा /अस्पताल की नीति का सम्मान करें, आपको ज्यादा खतरे वाले लोगों की सुरक्षा में मदद करने के लिए स्वास्थ्य सेवा सुविधा के भीतर विशेष स्थितियों या स्थानों पर मास्क पहनने के लिए कहा जा सकता है।

फेस मास्क पहनना

भाग लेने वाली संग्रह केन्द्रों पर मुफ़्त मास्क और मुफ़्त RATS उपलब्ध हैं।

अपने नजदीक एक संग्रहण केंद्र खोजें | Healthpoint (external link)

घरेलू संपर्क

यदि आपका, या घर का किसी सदस्य का COVID-19 का टैस्ट सकारात्मक आता है, तो आपके साथ रहने वाले अन्य लोगों के संक्रमित होने का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। हम सलाह देते हैं कि जिस दिन से COVID-19 वाले व्यक्ति का टैस्ट पोज़िटिव (सकारात्मक) आता है, उसी दिन से सभी घरेलू संपर्कों का RAT टैस्ट जारी रखा जाए।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहते हैं या आपने उसके साथ कम से कम 1 रात या दिन (8 घंटे से अधिक) समय बिताया है, जिसे COVID-19 है, तो आपको घरेलू संपर्क माना जाता है। घरेलू संपर्कों को RAT का उपयोग करके पाँच दिनों तक लगातार टैस्ट करना चाहिए।

घरेलू संपर्क

Last updated: at